फिल्म में 30 साल बड़ा एक्टर बना पति, मृणाल ठाकुर को लगा था झटका, बोलीं- सोचा नहीं था

मृणाल ठाकुर ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपने अनुभव को लेकर खुलासा किया है. सीनियर एक्टर संग कास्टिंग और अहम सीन हटाए जाने से वो निराश नजर आईं. हालांकि मृणाल को इस बात का कोई पछतावा नहीं है.

Advertisement
मृणाल ठाकुर ने जताई नाराजगी (Photo: Screengrab) मृणाल ठाकुर ने जताई नाराजगी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के अपोजिट काम किया. हालांकि फिल्म में सीनियर एक्टर चंकी पांडे ने उनके पति की भूमिका निभाई है. जो कि उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. मृणाल ने काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान बहुत सी ऐसी बातें हुईं, जिनसे उन्हें निराशा हुई.

Advertisement

फिल्म में उम्रदराज एक्टर की पत्नी बनीं मृणाल 

मृणाल इन दिनों अपनी नई फिल्म डकैत: अ लव स्टोरी का प्रमोशन कर रही हैं. इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर उनकी जो उम्मीदें थीं, वो पूरी तरह से पूरी नहीं हो पाईं.

मृणाल ने बताया कि उन्हें पहले से ये नहीं बताया गया था कि उनके पति का रोल एक सीनियर एक्टर निभाएंगे. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि एक सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल करेंगे. इससे मेरी सोच बदल गई, क्योंकि मैं फिल्म को अलग तरह से देख रही थी. मुझे लगा कि मेरा भरोसा थोड़ा टूट गया, लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है.

फिल्म में 33 साल के मृणाल ने राबिया का किरदार निभाया है, जबकि 63 साल के चंकी पांडे उनके अलग रह रहे पति दानिश के रोल में हैं. वहीं अजय देवगन- जसविंदर सिंह रंधावा (जस्सी) के किरदार में नजर आए हैं और नीरू बाजवा- उनकी पत्नी डिंपल के रोल में हैं. कहानी राबिया और जस्सी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी-अपनी परेशान शादी से गुजर रहे होते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं.

Advertisement

फिल्म से काटे भावुक सीन्स

मृणाल ने ये भी बताया कि फिल्म के कुछ अहम सीन एडिटिंग के दौरान हटा दिए गए, जिससे उन्हें दुख हुआ. उन्होंने एक इमोशनल सीन का जिक्र किया, जिसमें उनका अपनी बहन की बेटी के साथ खास रिश्ता दिखाया गया था. उस सीन में बच्ची कहती है कि- मां न होते हुए भी आपने मुझे मां जैसा प्यार दिया. लेकिन ये पूरा हिस्सा फिल्म में नहीं दिखाया गया.

हालांकि इन सबके बावजूद मृणाल ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और फिल्म की टीम के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं. ये फिल्म 2012 में आई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है, जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement