मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की हुई सगाई, होने वाले दूल्हा संग किया Liplock, शेयर की रोमांटिक फोटोज

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लंबे समय के पार्टनर माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को उनके इस खास पल की झलक दिखाई.

Advertisement
मिथुन की बेटी ने की सगाई (Photo: Instagram/dishanichakraborty) मिथुन की बेटी ने की सगाई (Photo: Instagram/dishanichakraborty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' और दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. मिथुन दा की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी खुद दिशानी ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दी है. इसी के साथ शादी की तारीख भी सामने आ गई है.

Advertisement

इस खबर के सामने आते ही चक्रवर्ती परिवार में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं. दिशानी ने यह भी साफ कर दिया है कि वे इसी साल 6 दिसंबर, 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज
दिशानी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर माइल्स के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें प्रपोजल के खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में माइल्स बेहद रोमांटिक अंदाज में दिशानी को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं. 

आपको बता दें कि माइल्स मैंटजारिस अपने इंस्टाग्राम बायो के अनुसार एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट हैं. शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में दिशानी अपनी उंगली में पहनी हुई हीरे की एक बड़ी सी सगाई की अंगूठी (रिंग) फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, जबकि आखिरी तस्वीर में यह कपल एक-दूसरे को प्यार से KISS करता नजर आ रहा है.

Advertisement

शादी की तारीख भी आई सामने
इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए दिशानी ने कैप्शन में अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया और अपने जज्बात बयां किए. उन्होंने लिखा, '06.12.2026 … 'हमेशा' के लिए सबसे आसान फैसला जो मैंने कभी लिया है.' दिशानी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

मिथुन दा की गोद ली हुई बेटी हैं दिशानी
दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई (अडॉप्टेड) बेटी हैं, जिन्हें मिथुन और उनकी पत्नी योगिता बाली ने सगे बच्चों की तरह पाला-पोसा है. मिथुन चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 1979 में एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी, लेकिन शादी के महज चार महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई और वे अलग हो गए, जिसके बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी. इसके बाद साल 1979 में ही मिथुन ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी रचाई. मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं, तीन बेटे मिमोह, उष्मे, नमाशी और एक गोद ली हुई बेटी दिशानी, जिनसे मिथुन बेहद प्यार करते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »