'मैं वापस आऊंगा' के शो में रोने के लिए मिले थे पैसे? खुद फैन ने बताया आंसुओं का सच

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग से रोते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया ट्रोल्स ने इसे 'पेड पीआर' और 'ओवरएक्टिंग' बताया था. अब वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने खुद सामने आकर अपनी दिवंगत दादी से जुड़ा एक बेहद इमोशनल सच बताया है, जिसने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर दी है.

Advertisement
'मैं वापस आऊंगा' के शो में रोने वाले फैन ने बताया इमोशनल सच (Photo: Screengrab) 'मैं वापस आऊंगा' के शो में रोने वाले फैन ने बताया इमोशनल सच (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

बिना फिल्में देखे उनके बारे में सोशल मीडिया पर नेगेटिव बातें करना कितना गलत हो सकता है, इसका एक लेटेस्ट उदाहरण सामने आया है. डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा दर्शकों को इमोशनल करने में कामयाब हो रही है.

भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर जनता तक से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन इम्तियाज की इस खूबसूरत लव स्टोरी को भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नेगेटिव दिखाने की कोशिश की. मगर जिस रोते हुए आदमी के इमोशन को 'पेड पीआर' बताया गया, उसने सोशल मीडिया पर अपना सच लोगों के सामने रखा है, जो बहुत इमोशनल है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में मैं वापस आऊंगा की एक स्क्रीनिंग से रोते हुए एक आदमी का वीडियो वायरल हुआ. फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्टर वेदांग रैना भी फैन्स से मिलने इस स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. जब इम्तियाज इस शख्स के सामने पहुंचे तो उनसे हाथ मिलाते हुए यह व्यक्ति और ज्यादा इमोशनल हो गया और उसके आंसू नहीं रुके. उसे रोता देखकर वेदांग रैना ने भी अपने मुंह पर हाथ रख लिया. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा.

मगर एक सोशल मीडिया हैंडल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पीआर टीम ने फिल्म के अंत में डायरेक्टर और एक्टर के सामने आकर रोने के लिए एक आदमी को पैसे दिए. मगर उसकी ओवरएक्टिंग इतनी ज्यादा थी कि वेदांग की हंसी नहीं रुक रही थी.' थोड़ी देर में कई यूजर्स वीडियो में नजर आ रहे शख्स का मजाक उड़ाने लगे. एक ने इसे 'मूवी से ज्यादा अच्छी एक्टिंग' बताते हुए उस आदमी को 'चांस' देने की डिमांड की, तो दूसरे ने लिखा, 'इसके 50 रुपये काटो ओवरएक्टिंग के लिए.' लेकिन वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति ने खुद सामने आकर वीडियो का सच सामने रख दिया है.

Advertisement

लॉयर और कॉलमिस्ट दुष्यंत अरोड़ा ने एक्स (X) पर स्पष्ट किया है कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स वही हैं. उन्होंने उस नेगेटिव पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'वह आदमी मैं हूं. मुझे पैसे नहीं दिए गए और वेदांग भी इमोशनल होकर रो ही रहे थे.' लेकिन इस पोस्ट पर भी कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की.

दुष्यंत का इमोशनल सच

एक यूजर ने जब कमेंट करते हुए लिखा, 'कौन मर गया था वैसे?' तो दुष्यंत ने पूरी बात बताई, 'मेरी दादी. जैसे फिल्म में दादाजी को अल्जाइमर्स है, वैसे ही मेरी दादी को भी था. एक महीना हुआ मुश्किल से.' इस खुलासे ने दुष्यंत को ट्रोल करने वाले को भी शॉक कर दिया और उसने लिखा, 'ओह! सॉरी.' दुष्यंत ने जवाब देते हुए फिर लिखा, 'शुक्रिया. मैं जानता हूं आप कटाक्ष कस रहे थे, पर कोई नहीं.'

आजकल सोशल मीडिया पर बिना फिल्में देखे, उनके बारे में नेगेटिविटी फैलाने का एक ट्रेंड शुरू हो गया है. लेकिन ट्रोल्स को दुष्यंत का जवाब इस बात का सबक बन गया है कि फिल्में देखकर उमड़ा किसी दर्शक का इमोशन हमेशा पेड पीआर या ओवररिएक्शन नहीं होता. ऐसे रिएक्शंस के पीछे कई बार बहुत गहरा ट्रॉमा होता है. भारत-पाकिस्तान का बंटवारा एक ऐसा ही ट्रॉमा है जिसका असर नई सरहद बनने पर उजड़े परिवारों की नई पीढ़ियों तक में नजर आता है.

Advertisement

इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, बंटवारे पर बनी लव स्टोरी बिना पॉलिटिकल हुए इसी ट्रॉमा की कहानी दिखाती है. यही वजह है कि धीमी शुरुआत के बाद फिल्म को दर्शक मिलने लगे हैं और इसने कामकाजी दिनों के बीच में, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जंप लिया है. अब नजरें इस बात पर हैं कि जनता की तारीफ मैं वापस आऊंगा को और कितना ऊपर ले जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »