मैग्जीन कवर के लिए मलाइका ने कराया स्टनिंग फोटोशूट, शेयर की तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में लुक्स मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. शेयर की हुई वीडियो में मलाइका एक से बढ़कर एक ड्रेसेस पहनी नजर आई हैं.

Advertisement
लुक्स मैगजीन कवर के लिए मलाइका ने पहली बार कराया फोटोशूट, शेयर की कई ड्रेसेस में तस्वीरें लुक्स मैगजीन कवर के लिए मलाइका ने पहली बार कराया फोटोशूट, शेयर की कई ड्रेसेस में तस्वीरें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST
  • मलाइका ने अपने नए फोटोशूट की शेयर की तस्वीर
  • लुक्स मैगजीन के लिए मलाइका का फोटोशूट
  • शानदार ड्रेसेस में नजर आईं मलाइका

मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरों और फिटनेस से फैंस को अपना दीवाना बनाए रहती हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फिर फैंस को इंम्प्रेस कर दिया गया है. लुक्स मैगजीन के लिए मलाइका ने कई तरह के आउटफिट पहन फोटोशूट करवाकर तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को ट्रीट दी है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया मैगजीन कवर

Advertisement

फोटोशूट की कई तस्वीरें और वीडियो मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें मलाइका ने 5 ड्रेसेस पहनी हुई है. बता दें की मलाइका पहली बार लुक मैगजीन के कवर में नजर आने वाली है. तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा मेरा यह सुपर सेक्सी लुक देखिए 2022 लुक्स मैगजीन कवर के लिए.

ब्राउन फ्लोरल ड्रेस में शेयर की फोटो

वीडियो की पहली तस्वीर में मलाइका ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें ब्राउन कलर के फ्लोरल लुक से ड्रेस को डिजाइन किया हुआ है. इस ड्रेस के साथ मलाइका ने बिना ज्वैलरी पहने हॉट रेड लिपस्टिक से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया है. इस ड्रेस के साथ कर्ली बालों के साथ फोटोशूट करवाया है.

फेदर लुक से ड्रेस को दिया शानदार लुक

वीडियो में मलाइका ने अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई है, ड्रेस को लुक देने के लिए फेदर से कवर किया गया है. मलाइका ने ड्रेस के साथ ग्रे कलर की हील्स डाली हुई हैं और गले में हैवी नेकलेस पहने इस ड्रेस को ज्वैलरी से पेयर अप किया है. इसी ड्रेस में मलाइका ने लुक मैगजीन के कवर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है.

Advertisement

गोल्डन वन पीस में नजर आईं मलाइका

मैगजीन कवर के लिए और तस्वीरों में मलाइका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है. जिसके साइड में फेेदर लगाकर ड्रेस को काफी शानदार लुक दिया है. इस गाउन के साथ मलाइका ने न्यूड मेकअप किया है और टिआरा पहने तस्वीरे क्लिक करवाई हैं.

लाइट पर्पल ड्रेस पहने शेयर की तस्वीर

एक और तस्वीर में मलाइका ने लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहने हुए एक तस्वीर भी शेयर की है. जिसमें मलाइका ने ज्वैलरी पहने लुक को कंप्लीट किया है. बता दें की मलाइका की यह तस्वीरें फेमस फोटोग्राफर प्रसाद नायक ने खींची हैं. और यह सभी एक से बढ़कर एक आउटफिट उत्तम घोष ने डिजाइन किए हैं. मलाइका के इन लुक के लिए हेयर और मेकअप में नम्रता सोनी ने कमाल दिखाया है.

49 साल की उम्र में अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय

मलाइका इन तस्वीरों में काफी फिट नजर आई हैं, क्योंकि मलाइका अपनी फिटनेस और डाइट का काफी ध्यान रखती हैं. फिटनेस फ्रीक मलाइका अपने फिगर को मेनटेन रखने के लिए काफी कुछ करती हैं. सुबह व्रकआउट के बाद मलाइका सिर्फ ड्राइ फ्रयूट्स खाती हैं उसके बाद अपनी डाइट का पूरी तरह ख्याल रखते हुए सीधा शाम को 7 बजे ही अपना डिनर करती हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement