मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर संग अनसीन फोटो, हुई वायरल 

इस फोटो में अर्जुन और मलाइका साथ में खड़े हंस रहे हैं और एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं. इस फोटो में मलाइका ने वही ऑउटफिट पहना हुआ है जो उन्होंने धर्मशाला में करीना, सैफ और अर्जुन संग वॉक के दौरान पहना था.

Advertisement
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 29 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

मॉडल और जज मलाइका अरोड़ा खान इन दिनों फैंस पर मेहरबान हैं. मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर एक के बाद एक पोस्ट करने में लगी हुई हैं. थैंक्सगिविंग 2020 के मौके पर मलाइका ने अर्जुन कपूर को पाने के लिए खुद को शुक्रगुजार बताया था. और अब उन्होंने अपनी और एक्टर की एक अनसीन फोटो शेयर कर दी है. 

Advertisement

इस फोटो में अर्जुन और मलाइका साथ में खड़े हंस रहे हैं और एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं. इस फोटो में मलाइका ने वही ऑउटफिट पहना हुआ है जो उन्होंने धर्मशाला में करीना, सैफ और अर्जुन संग वॉक के दौरान पहना था. देखने से लगता है कि यह मलाइका और अर्जुन का उसी दिन का फोटो है. फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ''जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता.''

अर्जुन और मलाइका ने धर्मशाला में कुछ समय बिताया था. अर्जुन कपूर और सैफ अली खान साथ में अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं. वहां करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी गए थे. करीना और तैमूर अभी धर्मशाला में हैं और मलाइका अरोड़ा मुंबई में वापस आ चुकी हैं. लेकिन जाहिर हैं कि मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

अर्जुन के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें वह फिल्म भूत पुलिस में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस काम कर रही हैं. इसके अलावा वे रकुल प्रीत सिंह के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं. मलाइका को हाल ही में रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में देखा गया था. इस शो को मलाइका ने जज किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »