दामाद रणबीर को देख भर आईं महेश भट्ट की आंखें, रामायण में 'राम' के रोल पर कही बड़ी बात

महेश भट्ट ने अपने दामाद रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक भरे थिएटर में देखी, जिसके बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस साझा किया. वो बता रहे हैं कि वनवास के सीन में उनकी आंखें नम हुईं. रणबीर ने कैसा काम किया, इसपर भी उन्होंने बात की.

Advertisement
महेश भट्ट ने देखी रामायण (Photo: ITGD) महेश भट्ट ने देखी रामायण (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं. एक्टर रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है. उनके ससुर और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. खासकर भगवान राम के किरदार में रणबीर की एक्टिंग ने उनका दिल जीत लिया. हाल ही में एक बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि फिल्म में राम के वनवास वाला सीन देखकर वो अपने आंसू नहीं रोक पाए थे. 

Advertisement

रामायण देख भावुक महेश भट्ट

महेश भट्ट ने वैराइटी इंडिया से कहा- फिल्म में इंटरवल से ठीक पहले राम को 14 साल के वनवास पर भेजा जाता है. उस सीन को देखकर मेरा गला भर आया. मैंने रोने से खुद को रोकने की बहुत कोशिश की. मैं उस वक्त कुछ युवा फिल्ममेकर्स और राइटर्स के साथ फिल्म देखने गया था.

'थिएटर में मौजूद लोगों को पता था कि मैं रणबीर कपूर का ससुर हूं. जब फिल्म खत्म हुई और लाइट जली, तो मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया. मैं कुछ बोल भी नहीं पा रहा था. कुछ अनुभव इतने शानदार होते हैं कि इंसान खामोश हो जाता है.' महेश भट्ट ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि नितेश ने राम और रावण दोनों किरदारों को बहुत संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर दिखाया है. इसके अलावा उन्होंने रावण के किरदार में यश की एक्टिंग को भी शानदार बताया.

Advertisement

महेश भट्ट ने की यश की जमकर तारीफ

फिल्ममेकर ने कहा- रावण के किरदार में यश ने मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया. नितेश तिवारी ने यश की ताकत और उनके किरदार को बहुत अच्छे तरीके से संभाला है. अगर इसे सही तरीके से नहीं दिखाया जाता, तो ये जरूरत से ज्यादा भी हो सकता था. मैं अभी भी यश के किरदार के असर में था, तभी रणबीर पर्दे पर आए.

'शुरुआत में उनके आते ही फिल्म का असर मुझ पर तुरंत नहीं हुआ. लेकिन फिर वो कैमरे की तरफ बढ़े और उन्होंने हाथ जोड़ लिए. उस पल मैंने रणबीर के अंदर कुछ ऐसा देखा, जिसे उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में कभी नहीं दिखाया था. मुझे लगा कि उन्होंने अपने अंदर छिपे भगवान को छू लिया है.'

महेश भट्ट ने फिल्म के एक और सीन की तारीफ करते हुए कहा कि जब पूरा परिवार राम के आसपास इकट्ठा होता है, तब महाकाव्य रामायण की असली झलक देखने को मिलती है. उन्होंने अरुण गोविल की एक्टिंग को भी बेहद भावुक कर देने वाला बताया. 

नितेश तिवारी की रामायण?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो हिस्सों में रिलीज होने वाली फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए. वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके दूसरे पार्ट में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »