फरमान संग शिव आराधना कर रहीं मोनालिसा, क्या शादी बचाने को कर रहीं जतन?

हाल ही में ये खुलासा हुआ कि मोनालिसा नाबालिग है. इन सब विवादों के बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पति फरमान के साथ दिख रही है.

Advertisement
भक्ति में लीन मोनालिसा-फरमान (Photo: Instagram/monalisabhosle_official) भक्ति में लीन मोनालिसा-फरमान (Photo: Instagram/monalisabhosle_official)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात सुर्खियों में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी और उम्र को लेकर गहरे विवादों में घिरी हुई हैं. अब हाल ही में ये भी खुलासा हुआ कि नाबालिग है.  इन सब विवादों के बीच मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पति फरमान के साथ दिख रही है.

Advertisement

बता दें कि पिछले महीने 11 मार्च 2026 को फरमान संग शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी, लेकिन अब इसमें एक नया और कानूनी मोड़ आ गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के वक्त मोनालिसा नाबालिग थीं.

इन तमाम आरोपों के बीच, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा शेयर है, जिसमें वह अपने पति फरमान के साथ भगवान शिव की शरण में नजर आ रही हैं.

कानूनी उलझनों और लोगों के विरोध के बावजूद मोनालिसा अपनी शादीशुदा जिंदगी को सामान्य दिखाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. उन्होंने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह फरमान के साथ भगवान शिव के दर्शन करती और भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है. मोनालिसा का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब लोग उनकी शादी की वैधता पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement


वीडियो शेयर कर लिखा, ' मोनालिसा ने लिखा, 'ओम शांति. शिव बाबा ही हम सबके पिता है. हम सब आत्माएं हैं, उस परम प्रकाश की संतान. भगवान एक है और वह ज्योति स्वरूप परमात्मा है. सभी धर्मों के ग्रंथ भी यही साक्षी देते हैं.  कुरान में कहा गया 'नूर अल्लाह.' बाइबिल कहती है 'God is Light'. गीता में बताया गया 'दिव्य प्रकाश.' पंथ अनेक पर परमात्मा एक ही प्रकाश है. जब हम सब आत्माएं हैं, तो हम सब एक ही पिता के बच्चे है , आपस में भाई-भाई हैं. ओम शांति.'

उम्र को लेकर विवाद
मोनालिसा और फरमान के रिश्ते पर उठ रहे सवालों के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. आयोग द्वारा की गई जांच में यह बात साफ हो गई है कि मोनालिसा फिलहाल नाबालिग हैं. रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, जिस दिन मोनालिसा ने फरमान से शादी की थी, उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी. इस खुलासे के बाद से यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि क़ानूनन यह बाल विवाह की श्रेणी में आता है और इस पर अब नई कानूनी तलवार लटकती नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement