रामायण पर ठनी! नमित मल्होत्रा की टीम ने खिलाए पैसे, करवाई नेगेटिव मार्केटिंग, 'महाकाव्य' प्रोड्यूसर का दावा

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने रणबीर कपूर स्टारर रामायण की टीम पर उनकी फिल्म के खिलाफ नेगेटिव मार्केटिंग का आरोप लगाया है. अब मेकर्स फिल्म को दोबारा थिएटर में रिलीज करने की तैयारी में हैं.

Advertisement
रामायण फिल्म के खिलाफ ‘पेड’ खेल? (Photo: Screengrabs) रामायण फिल्म के खिलाफ ‘पेड’ खेल? (Photo: Screengrabs)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

रामायण की कहानी पर बनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई. फिल्म की कम कमाई को लेकर अब इसके प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फिल्म के खिलाफ लगातार ‘नेगेटिव मार्केटिंग’ की गई, जिसकी वजह से उनकी फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों तक पहुंचने का पर्याप्त मौका ही नहीं मिला. अब मेकर्स ने फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है.

Advertisement

इंडिया टुडे से खास बातचीत में पहली बार फिल्म प्रोड्यूस करने वाले प्रकाश महोबिया ने कहा कि जिन लोगों ने फिल्म देखी, उन्हें यह पसंद आई, लेकिन बड़ी संख्या में दर्शक इसे देख ही नहीं पाए. उन्होंने कहा, “पूरे समय नेगेटिव मार्केटिंग हुई. हमें अपने दर्शकों तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिला. जिन्होंने हमारी फिल्म देखी, उन्हें यह काफी पसंद आई. लेकिन अगर लोग फिल्म देखेंगे ही नहीं, तो उसके बारे में राय कैसे बनाएंगे?”

‘यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स को दी गई नेगेटिव मार्केटिंग’

प्रोड्यूसर ने दावा किया कि फिल्म को लेकर गलत जानकारियां यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बीच फैलाई गईं. उनका मानना है कि इसकी वजह रामायण पर आने वाली दूसरी बड़ी फिल्म से जुड़ी प्रतिस्पर्धा भी हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम को ऐसी बातें सुनने को मिलीं कि फिल्म के खिलाफ पेड मार्केटिंग तक कराई गई.

Advertisement

प्रकाश महोबिया ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि यूट्यूबर्स, इंफ्लुएंसर्स और दूसरे लोगों को फिल्म के बारे में नकारात्मक बातें फैलाने के लिए मौके दिए गए और लोगों से इसे नहीं देखने के लिए कहा गया. जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की टीम पर इसका आरोप लगा रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “मुझे पक्के तौर पर नहीं पता, लेकिन हमें यही बताया जा रहा है.”

रणबीर कपूर की फिल्म से पहले शुरू हो चुकी थी शूटिंग

प्रोड्यूसर ने यह भी दावा किया कि उनकी फिल्म का ऐलान रणबीर कपूर स्टारर रामायण से काफी पहले हो चुका था. उनके मुताबिक, जब दूसरी फिल्म का ऐलान हुआ, तब तक ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और उनकी टीम फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी कर रही थी.

हालांकि, पहली रिलीज में हुए आर्थिक नुकसान को लेकर प्रकाश महोबिया का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी चिंता पैसा नहीं, बल्कि यह है कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक देखने से चूक गए. पहली बार फिल्म बना रहे प्रोड्यूसर ने माना कि उन्हें फिल्म बनाने के बाद उसकी मार्केटिंग का अनुभव नहीं था. अब वह इसी फिल्म को एक और मौका देना चाहते हैं.

Advertisement

बिना री-शूट के फिर थिएटर में आएगी फिल्म

प्रकाश महोबिया ने बताया कि उनकी टीम ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दर्शकों से फिल्म को लेकर फीडबैक लिया है. उनका दावा है कि फिल्म देखने वाले लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. इसी के बाद दोबारा रिलीज का फैसला किया गया है.

फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है. खास बात यह है कि अभी फिल्म के री-शूट की कोई योजना नहीं है. यानी दोबारा रिलीज में फिल्म काफी हद तक उसी रूप में दर्शकों के सामने आएगी और मेकर्स यह देखना चाहते हैं कि इस बार इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

‘रामानंद सागर की रामायण नहीं बना सकते...’

प्रकाश महोबिया ने माना कि पहली फिल्म बनाना उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि उन्होंने फिल्म अच्छी तरह बनाई है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि आज के दौर में रामानंद सागर की रामायण जैसी चीज दोबारा बनाना संभव नहीं है. उनका मकसद बचपन में टीवी पर रामायण देखते हुए मिली यादों और अनुभव को बड़े पर्दे पर सेलिब्रेट करना था.

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म और जल्द आने वाली दूसरी रामायण फिल्म में काफी अंतर है. मेकर्स को भरोसा है कि अगर उनकी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का सही मौका मिलता, तो लोग इसे पसंद करते.

Advertisement

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और राजनेश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा रिलीज के बाद फिल्म की किस्मत बदलती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »