शादी से पहले 'प्लेबॉय' थे राम कपूर, लॉक अप में किया खुलासा, बोले- बहुत अफेयर रहे

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर राम कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ़ के बारे में खुलकर बात की. इसके बाद उन्होंने जो बताया वहां, मौजदू साथी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया.

Advertisement
शादी से पहले प्ले बॉय थे राम कपूर (Photo: X/Netflix) शादी से पहले प्ले बॉय थे राम कपूर (Photo: X/Netflix)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में जाने-माने एक्टर राम कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात करके साथी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया. श्रेया कालरा के साथ एक हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान, एक्टर ने अपने पुराने रिश्तों के बारे में बताया और एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी से पहले प्रोड्यूसर एकता कपूर से जुड़ी एक मजेदार घटना भी शेयर की.

Advertisement

बातचीत तब शुरू हुई जब श्रेया ने राम से पूछा, 'आपके कितने अफेयर्स रहे हैं?' एक्टर ने तुरंत जवाब दिया, 'शादी के बाद, एक भी नहीं.' श्रेया ने मजाक में कहा, 'इसमें शेखी बघारने वाली क्या बात है?' जिससे सभी हंस पड़े.


शादी से पहले था प्ले बॉय- राम कपूर
फिर राम ने माना, 'मैं शादी से पहले प्लेबॉय था.' श्रेया ने उनसे पूछा कि शादी से पहले उनके कितने रिश्ते थे. बिना किसी हिचकिचाहट के, राम ने माना, 'गिन नहीं सकता.'

अपनी शादी से पहले के दिनों को याद करते हुए, राम ने अपनी करीबी दोस्त एकता कपूर के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने बताया, 'एकता कपूर, जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने गौतमी से पूछा था, 'तुम उससे शादी क्यों कर रही हो? उसके पहले कई अफेयर्स रह चुके हैं.' उन्होंने आगे माना, 'मैं तो गिन भी नहीं सकता कि शादी से पहले मेरे कितने अफेयर्स थे.'

Advertisement

राम के अनुसार, एकता ने बाद में गौतमी को एक सलाह दी थी जो उन्हें आज भी याद है. उन्होंने कहा था, 'शादी से पहले आपके जितने ज्यादा अफेयर्स होंगे, शादी के बाद किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना उतनी ही कम होगी.' हंसते हुए, राम ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार है या नहीं, लेकिन मजाक में कहा कि उनके मामले में यह बात सच साबित हुई.

राम कपूर और गौतमी कपूर 2000 के दशक की शुरुआत में पॉपुलर टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 2003 में दोनों ने शादी कर ली. आज, वे टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं और उनके दो बच्चे, सिया और अक्स हैं. इतने सालों में, दोनों ने अक्सर जिंदगी के उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ देने और एक्टिंग करियर की व्यस्तताओं के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालने के बारे में बात की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »