कंगना ने फोटो शेयर कर दी नवरात्र‍ि की शुभकामना, लिखा- शक्त‍ि ही सबकुछ

कंगना ने माता के मंद‍िर में आरती लेते हुए एक फोटो शेयर की है. इसी के साथ वे लिखती हैं- 'श‍िव पूर्ण शून्य हैं, ऊर्जा का सारा खेल शक्त‍ि का है जिसका मतलब है कि शक्त‍ि ही सब कुछ है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

देशभर में 17 अक्टूबर से नवरात्र‍ि आरंभ हो रहे हैं. इस पावन मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फोटो के साथ ट्वीट कर सभी को नवरात्र‍ि की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही आद‍ि शक्त‍ि की ताकत की याद दिलाई है. देवी की पूजा के अवसर पर कंगना ने नारी शक्त‍ि पर प्रकाश डाला है. 

कंगना ने किया ये पोस्ट

कंगना ने माता के मंद‍िर में आरती लेते हुए एक फोटो शेयर की है. इसी के साथ वे लिखती हैं- 'श‍िव पूर्ण शून्य हैं, ऊर्जा का सारा खेल शक्त‍ि का है जिसका मतलब है कि शक्त‍ि ही सब कुछ है. नवरात्र‍ि में कई संभावनाएं हैं, चल‍िए अपने अंदर की ऊर्जा को बढ़ाएं #Navratri2020'. कंगना ने इस ट्वीट के जर‍िए महिलाओं को खुद को मजबूत बनाने का संदेश दिया है. उन्होंने नारी शक्त‍ि पर पूरा जोर दिया है. 

Advertisement

बता दें कि 17 अक्टूबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप को समर्पित होता है. पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री भी कहा जाता है.

देखें: आजतक LIVE TV

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. जयललिता का किरदार निभा रहीं कंगना अपने लुक पर काफी मेहनत कर रही हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 किलो तक अपना वजन बढ़ा लिया था. इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की वजह से भी सुर्खियों में है.  

  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement