दिल्ली में मंगलवार इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें विपक्ष नेता राहुल गांधी समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल थे. उन सभी की मांग यही थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे दें. इस मार्च में बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन भी थीं, जो दरअसल समाजवादी पार्टी की तरफ से वहां बतौर सांसद मौजूद थीं.
जया बच्चन पर कंगना का तंज
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. एक न्यूज चैनल से उन्होंने बात करने से इनकार किया था, जिसमें वो माइक को पीछे धक्का देती नजर आईं. उनके चेहरे पर इरिटेशन थी. अब जया बच्चन के इस मोमेंट पर कंगना रनौत ने राजनीतिक अंदाज में उनपर तंज कसा है.
कंगना ने इस वायरल वीडियो पर हंसते हुए लिखा- जब आप पूरी दुनिया के सामने अपनी बात रखने के लिए धरने पर बैठते हैं, लेकिन जब आपसे पूछा जाता है कि आखिर आप कहना क्या चाहती हैं, तो जया बच्चन जी का जवाब होता है- नहीं बताऊंगी.
पहले भी जया बच्चन के खिलाफ बोली थीं कंगना
ये पहला मौका नहीं जब कंगना रनौत ने जया बच्चन के खिलाफ कोई टिप्पणी की हो. बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस अक्सर मीडिया में अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पैपराजी और आम लोगों को उन्होंने कई बार डांट लगाई है. इसी को लेकर कंगना उनपर तीखी बयानबाजी करती रहती हैं.
पिछले साल जब नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर जया बच्चन ने एक शख्स को सेल्फी लेने से मना करते समय धक्का देकर पीछे किया था, तब भी कंगना ने उन्हें बिगड़ी हुईं और प्रिविलेज्ड महिला कहा था. साथ ही इस घटना को शर्मनाक बताया था. गौरतलब है कि कंगना रनौत और जया बच्चन, दोनों विपक्ष में हैं और अपनी पार्टी में सांसद के पद पर हैं. इसलिए वो एक-दूसरे के खिलाफ राजनीति करती नजर आती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों अभी तक एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. जया बच्चन आजकल बहुत कम फिल्में कर रही हैं. वहीं कंगना इस समय कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने क्वीन 2 की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क