'मेरी जवानी की चिंता मत करो', बाबा रामदेव पर कंगना रनौत का पलटवार

बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के Gen-Z वाले बयान की आलोचना करते हुए उनके अतीत पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में बुधवार को कंगना रनौत ने उन्हें जवाब दिया है.

Advertisement
 बाबा रामदेव से बोलीं कंगना रनौत (Photo: PTI/ITG) बाबा रामदेव से बोलीं कंगना रनौत (Photo: PTI/ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

बीजेपी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव पर पलटवार किया है. कंगना ने हाल ही में देश के Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कहा था, जिस पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी और एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उनकी खुद की लाइफ पर सवाल खड़े कर दिए थे. बाबा रामदेव के इस कमेंट पर अब कंगना ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है.

Advertisement

कंगना ने योग गुरु को नसीहत देते हुए साफ कहा कि वह उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में सपने देखना छोड़ दें और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाएं.

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर बाबा रामदेव पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने लिखा, 'बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो. कोई केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा ही लगा सकता है.'

कंगना ने पतंजलि से जुड़े विवादों और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आगे कहा कि कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फ्रॉड मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी है. यह बात पक्के तथ्यों पर आधारित है, किसी गॉसिप या अंदाजे पर नहीं. इसलिए मुझे चरित्र के बारे में मत बताइए. मेरा चरित्र आपसे कहीं ज्यादा बेहतर है और यहां कोई धोखाधड़ी नहीं है.

Advertisement



बाबा रामदेव ने साधा था निशाना

पूरे विवाद की शुरुआत बाबा रामदेव के एक इंटरव्यू से हुई थी. जब उनसे कंगना के Gen-Z को 'गटर जेनरेशन' कहे जाने वाले बयान पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने एक्ट्रेस के अतीत पर टिप्पणी कर दी थी. रामदेव ने कहा था कि उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता.

बाबा रामदेव ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि देश के नौजवानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा था कि देश के जवानों को गटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. यह पूरी तरह से गलत बात है और कंगना की पार्टी (BJP) के सीनियर लोगों को इस बयान पर संज्ञान लेना चाहिए. फिलहाल दोनों चर्चित हस्तियों के बीच की यह तल्खी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »