कंगना की भाभी ने बनाई मक्के की रोटी, देखकर एक्ट्रेस के छलके खुशी के आंसू

कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी हाल ही में हुई है. ऐसे में उनकी पत्नी ने अब घर के कामकाजों में भी हाथ बंटाना शुरू कर दिया है. इसी के चलते कंगना ने अपनी भाभी की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर बताया है कि कैसे वह सर्दी के मौसम में मक्की की रोटी बनाने में लगी हुई हैं.

Advertisement
कंगना रनौत, उनकी भाभी ऋतू और भाई अक्षत कंगना रनौत, उनकी भाभी ऋतू और भाई अक्षत

aajtak.in

  • ,
  • 18 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे विवादित एक्ट्रेसेज में से एक हैं. कंगना किसी से भी पंगा लेने में पीछे नहीं रहतीं लेकिन अपने परिवार से वह बेहद प्यार करती हैं. कंगना अक्सर अपने घरवालों के साथ समय बिताते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी भाभी ऋतु की तारीफ की है.

कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी हाल ही में हुई है. ऐसे में उनकी पत्नी ने अब घर के कामकाजों में भी हाथ बंटाना शुरू कर दिया है. इसी के चलते कंगना ने अपनी भाभी की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर बताया है कि कैसे वह सर्दी के मौसम में मक्की की रोटी बनाने में लगी हुई हैं.

Advertisement

भाभी को काम करता देख निकले कंगना के आंसू

कंगना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप ऋतु को मक्के की रोटी बनाना सीखते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के कैप्शन में इमोशनल होते हुए कंगना ने लिखा, ''मुझे मेरी नई नवेली भाभी की ये प्यारी सी वीडियो अभी मिली है. वो मक्की की रोटी बनाने की कोशिश कर रही है. वह पेशे से डॉक्टर हैं, बहुत सफल स्वतंत्र महिला हैं लेकिन फिर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं. इस वीडियो में वह मुझे मेरी मां की याद दिला रही हैं जब वह जवान हुआ करती थीं. मेरी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए.''

बता दें कि नवम्बर के महीने में ही कंगना रनौत के भाई अक्षत की ऋतु संग शादी हुई है. इस शादी की कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फैन्स ने कंगना को ढेरों बधाई दी थी. फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलायवी में नजर आएंगी. वह अपनी अन्य फिल्म धाकड़ के लिए भी मेहनत कर रही हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »