कंगना रनौत ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, काशी विश्वनाथ मंद‍िर में जूही चावला संग आईं नजर

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने गार्डन से फूलों के बीच तस्वीर साझा की थी. अब उन्होंने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें वे काशी विश्वनाथ के मंद‍िर में नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि काशी विश्वनाथ के मंद‍िर में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला भी साथ ध्यान मग्न देखी जा सकती हैं.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 26 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

कंगना रनौत इन दिनों विवादों से घ‍िरी हुई हैं, लेक‍िन इस बीच वे अपने मूड को खुशमिजाज बनाए रखने का कोई मौका नहीं गंवा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने गार्डन से फूलों के बीच तस्वीर साझा की थी. अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वे काशी विश्वनाथ के मंद‍िर में नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि काशी विश्वनाथ के मंद‍िर में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला भी साथ ध्यान मग्न देखी जा सकती हैं. 

Advertisement

फोटो शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले काशी विश्वनाथ मंद‍िर के दर्शन किए थे. फोटो शेयर कर कंगना ने हर हर महादेव का नारा लगाया है. तस्वीर में कंगना और जूही दोनों ध्यान मग्न मुद्रा में देखी जा सकती हैं. 

इससे पहले कंगना ने पीले फूलों के बीच अपनी मुस्कुराती तस्वीर साझा की थी. साथ ही लिखा- 'फूलों के रंग से दिल की कलम से तुझको लिखी रोज़ पाती'. इनमें वे खुश नजर आ रही हैं. मुश्क‍िल समय में भी कंगना का ये एटीट्यूड उनके फैंस के लिए प्रेरणादायक है. 

बता दें कि कंगना इन दिनों शिवसेना के साथ चल रहे अपने विवादों के लिए काफी चर्चा में हैं. ये सारा विवाद सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर कंगना रनौत और शिवसेना की जुबानी बहस से शुरू हुआ था. बाद में एक तरफ कंगना के बयान ज्यादा आक्रामक होने लगे तो दूसरी तरफ शिवसेना ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया जिसके बाद ये मामला बढ़ गया. 

Advertisement

फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना और बीएमसी के बीच कंगना के ऑफिस में हुई तोड़-फोड़ को लेकर सुनवाई चल रही है. कंगना ने बीएमसी से 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »