राहुल गांधी संग कंगना की शादी, अफवाह फैलाने वालों पर भड़कीं- शर्म आनी चाहिए

कंगना रनौत ऐसी इंसान हैं जो ट्रोल करने वालों को चुप कराना जानती हैं. इस एक्ट्रेस ने एक मीम पेज को आड़े हाथों लिया है, जिसने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं.

Advertisement
कंगना का फूटा गुस्सा (Photo: Instagram/@kanganaranaut/PTI) कंगना का फूटा गुस्सा (Photo: Instagram/@kanganaranaut/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने में कभी पीछे नहीं रहतीं. हाल ही में एक मीम पेज ने उनके नाम से राहुल गांधी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की, कंगना ने न केवल इस खबर का खंडन किया, बल्कि राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ऐसी घटिया हरकतों को नजरअंदाज करने वाली इंसान नहीं हैं.

Advertisement

कंगना का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर इन दिनों राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक मीम पेज ने कंगना रनौत का एक कथित फर्जी कमेंट शेयर कर दिया. इस पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, 'अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं.' जैसे ही यह पोस्ट कंगना की नजर में आई, उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए इसकी धज्जियां उड़ा दीं. 

कंगना ने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है और राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है. उन्होंने इस तरह के झूठ फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए.

'क्वीन' के सीक्वल की तैयारी और व्यस्त शेड्यूल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अपने राजनीतिक करियर के साथ-साथ कंगना एक्टिंग के मोर्चे पर भी काफी एक्टिव हैं. इन दिनों वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल पर काम कर रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने इसके लिए तीन महीने का एक बहुत ही टाइट शेड्यूल तैयार किया है.

Advertisement

फिल्म के नाम को लेकर सस्पेंस
इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म का नाम 'क्वीन 2' रखने के पक्ष में नहीं हैं. इसकी जगह फिल्म का नाम 'क्वीन फॉरएवर' (Queen Forever) रखा जा सकता है. मेकर्स को लगता है कि यह नाम फिल्म की थीम के हिसाब से ज्यादा सटीक और प्रभावशाली है. हालांकि, अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम की घोषणा होना बाकी है. फिलहाल कंगना अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह समर्पित नजर आ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement