'मैं उनसे डेटिंग की सलाह नहीं लेता', आमिर खान ने की तीसरी शादी, बेटे जुनैद का पुराना बयान वायरल

एक तरफ जहां बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे जुनैद खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
आमिर से डेटिंग की सलाह नहीं लेते जुनैद (Photo: Screengrab) आमिर से डेटिंग की सलाह नहीं लेते जुनैद (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

आमिर खान ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक बेहद प्राइवेट और सादे समारोह में अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की है. अब एक्टर की इस तीसरी शादी की चर्चा के बीच, जुनैद खान का अपनी डेटिंग लाइफ और माता-पिता के साथ रिश्तों को लेकर किया गया खुलासा लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement

वायरल हो रहा यह वीडियो 'Hauterrfly' को दिए गए एक इंटरव्यू का हिस्सा है, जिसमें जुनैद खान ने अपनी पर्सनल लाइफ और पेरेंट्स के साथ अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान जब जुनैद से उनके माता-पिता आमिर खान और रीना दत्ता के साथ उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में जवाब दिया.

जुनैद ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है. मैं खुद को बहुत किस्मत वाला मानता हूं कि मेरे माता-पिता इतने खुले विचारों वाले हैं. वे हर मामले में मेरा हौसला बढ़ाते हैं और मेरा पूरा साथ देते हैं. यह सच में एक बहुत अच्छी बात है क्योंकि मैं उनसे किसी भी विषय पर बिना किसी झिझक के बात कर सकता हूं.'

पापा से नहीं लेते डेटिंग की सलाह 
इंटरव्यू में जब जुनैद से थोड़ा मजाकिया लहजे में पूछा गया कि क्या वे कभी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर पिता आमिर खान से कोई सलाह या टिप्स लेते हैं? इस पर जुनैद ने हंसते हुए एक दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने कहा, 'मैं अक्सर अपने पिता से डेटिंग के बारे में सलाह नहीं लेता. शायद यही वजह है कि वे हमेशा इस बात की शिकायत करते रहते हैं कि उनके बच्चे कभी उनकी बात नहीं सुनते.' 

Advertisement

जब मां ने छेड़ दी थी डेटिंग की बात
अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर माता-पिता से हुई पहली बातचीत का किस्सा शेयर करते हुए जुनैद ने बताया कि इस विषय पर सबसे पहले उनकी मां रीना दत्ता ने पहल की थी. जुनैद ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उस समय मैं करीब 17 या 18 साल का रहा होऊंगा और हम सब घर पर एक साथ बैठे थे. तभी अचानक मां ने यह बात छेड़ दी. हालांकि मुझे अच्छी तरह अंदाजा था कि बात किस तरफ जा रही है, फिर भी मैंने उनसे पूछ लिया कि आखिर बात क्या है? तब मेरी मां ने (पिता से) कहा था, 'वह 17 साल का हो चुका है, यह बातचीत तो कई साल पहले ही हो जानी चाहिए थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »