'कैंसर हो गया है, मरने वाली हूं' पीरियड आने पर सहम गईं 'धुरंधर' सिंगर, बोलीं- मां ने बताया नहीं था

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने पहले पीरियड का अनुभव बताया. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कभी पीरियड के बारे में जानकारी नहीं दी थी. स्कूल में पता चलने पर उन्हें डर लगा कि शायद कुछ गंभीर बीमारी हो गई है.

Advertisement
पीरियड पर क्या बोलीं जैस्मीन सैंडलस (Photo: Instagram @jasminesandlas) पीरियड पर क्या बोलीं जैस्मीन सैंडलस (Photo: Instagram @jasminesandlas)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी आवाज के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. अब जैस्मिन ने पहले पीरियड्स का अनुभव शेयर किया है. सिंगर ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें कभी पीरियड के बारे में नहीं बताया. उन्हें इसके बारे में स्कूल में पता चला. जानते हैं कि जैस्मिन ने अपने पहले पीरियड को कैसे हैंडल किया. 

Advertisement

पीरियड पर बोलीं जैस्मिन
Hauterrfly के पॉडकास्ट में जैस्मिन सैंडलस ने अपने पहले पीरियड पर बात करते हुए कहा- मां ने कभी पीरियड के बारे में बताया नहीं था. जब स्कूल ने बताया गया, तो मैं आखिरी बेंच पर दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी. जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए, तो मैं न्यू जर्सी में थी. सही तरीके से समझाया नहीं गया था, इसलिए शुरुआत में मुझे लगा कि शायद मुझे कैंसर हो गया है और मैं मर रही हूं. मुझे लगा कि मैं मम्मी को कैसे बताऊं उन्हें कैसा लगेगा. 

सिंगर कहती हैं कि सबसे ज्यादा बुरा यही होता है कि बच्ची को पता भी नहीं है कि ये एक नॉर्मल चीज है. बहुत खूबसूरत चीज है. उन्होंने कहा कि अब मैं एक मैच्योर महिला हूं, तो समझ सकती हूं कि पीरियड होना कितना डरावना हो सकता है. पहली बार ये बिल्कुल किसी बड़ी गलती की तरह लगता है. मैं 7 क्लास में थी जब मुझे पीरियड आया. 

Advertisement

पीरियड को लेकर जैस्मिन ने जो कहा फैन्स उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं. एक ने कहा कि सच में पेरेंट्स को बच्चों को पीरियड के बारे में बताना चाहिए. एक फैन ने लिखा कि जैस्मिन कितनी अमीर हैं 7 क्लास में वो न्यू जर्सी में थीं. कई फैन्स ने कहा कि मेरे एक दोस्त को भी ऐसा लगा था कि वो मरने वाली है. 

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो हाल ही में जैस्मिन ने दिल्ली में हो रहे कॉन्सर्ट में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबसे मिलवाया. स्टेज पर उन्होंने मंगेतर को अंगूठी पहनकर अपने प्यार का इजहार किया. जैस्मिन की सॉफ्ट लॉन्चिंग फैन्स को हैरान कर गई थी. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »