राजनीतिक घराने की बहू बनेगी कपूर खानदान की बेटी, कंफर्म किया रिश्ता?

जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जाह्नवी ने अपने नाइटसूट की टी-शर्ट पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम फ्लॉन्ट किया. तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं.

Advertisement
BF शिखर पर जाह्नवी ने लुटाया प्यार (Photo: Social Media) BF शिखर पर जाह्नवी ने लुटाया प्यार (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

कहते हैं कि सच्चा प्यार छिपाने से भी नहीं छिपता. बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का खूबसूरत रिश्ता भी किसी से छिपा नहीं है. जाह्नवी अक्सर अपने अंदाज में शिखर पर प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं. अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता हेडलाइन्स में आ गया है. 

जाह्नवी की तस्वीर वायरल

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जाह्नवी और शिखर ने यूं तो अब तक अपने प्यार को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन  एक दूसरे के लिए दोनों के लविंग पोस्ट उनके रिश्ते को जगजाहिर करते हैं. 

Advertisement

जाह्नवी की नाइट सूट में अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. खास बात यह है कि जाह्नवी की टी-शर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है. टी-शर्ट पर लिखा है- अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें. 

जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को अब पूरी तरह से कंफर्म मान रहे हैं. जाह्नवी ने जिस तरह शिखर पर प्यार लुटाया है, उनके इस अंदाज को फैंस सुपर क्यूट बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितना क्यूट है. दूसरे ने लिखा- प्यार हो तो ऐसा. अन्य यूजर ने लिखा- प्यार छिपता नहीं है. 

 

बता दें कि इससे पहले भी जाह्नवी शिखर के नाम का पेंडेंट पहने हुए नजर आ चुकी हैं. शिखर पर प्यार लुटाने का एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़तीं. पार्टी से लेकर वेकेशन तक दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं. कपूर खानदान के हर फैमिली फंक्शन में भी शिखर को स्पॉट किया जाता है. इससे इतना तो साफ है कि शिखर और जाह्नवी के रिश्ते को परिवार की मंजूरीभी मिल गई है. 

Advertisement

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया की बात करें तो वो एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. इसके अलावा शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं. फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »