कहते हैं कि सच्चा प्यार छिपाने से भी नहीं छिपता. बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का खूबसूरत रिश्ता भी किसी से छिपा नहीं है. जाह्नवी अक्सर अपने अंदाज में शिखर पर प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं. अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता हेडलाइन्स में आ गया है.
जाह्नवी की तस्वीर वायरल
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जाह्नवी और शिखर ने यूं तो अब तक अपने प्यार को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन एक दूसरे के लिए दोनों के लविंग पोस्ट उनके रिश्ते को जगजाहिर करते हैं.
जाह्नवी की नाइट सूट में अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. खास बात यह है कि जाह्नवी की टी-शर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है. टी-शर्ट पर लिखा है- अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें.
जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को अब पूरी तरह से कंफर्म मान रहे हैं. जाह्नवी ने जिस तरह शिखर पर प्यार लुटाया है, उनके इस अंदाज को फैंस सुपर क्यूट बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितना क्यूट है. दूसरे ने लिखा- प्यार हो तो ऐसा. अन्य यूजर ने लिखा- प्यार छिपता नहीं है.
बता दें कि इससे पहले भी जाह्नवी शिखर के नाम का पेंडेंट पहने हुए नजर आ चुकी हैं. शिखर पर प्यार लुटाने का एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़तीं. पार्टी से लेकर वेकेशन तक दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं. कपूर खानदान के हर फैमिली फंक्शन में भी शिखर को स्पॉट किया जाता है. इससे इतना तो साफ है कि शिखर और जाह्नवी के रिश्ते को परिवार की मंजूरीभी मिल गई है.
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया की बात करें तो वो एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. इसके अलावा शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं. फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क