राजनेता परिवार की बहू बनेंगी जाह्ववी कपूर, सालों की डेटिंग के बाद करेंगी शादी? रिवील किए वेडिंग प्लान्स

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, अगले 2-3 साल तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. जानिए, करण जौहर के शो में उन्होंने क्या कहा.

Advertisement
दो साल तक शादी नहीं करेंगी जाह्नवी कपूर (Image Credit: X/@janhvikapoorfans) दो साल तक शादी नहीं करेंगी जाह्नवी कपूर (Image Credit: X/@janhvikapoorfans)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं. कभी दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, तो कभी उनकी बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींच लेती है. फैंस को भी यह जोड़ी खूब पसंद है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी शादी की चर्चा भी अक्सर होती रहती है. हालांकि, अब जाह्नवी ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है. उनके बयान से साफ है कि फैंस को फिलहाल उनकी शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

Advertisement

शादी नहीं करना चाहतीं जाह्नवी

हाल ही में जाह्नवी कपूर 'कॉफी विद करण' के शो में पहुंचीं, जहां करण जौहर ने उनसे कई सवाल किए. बातचीत के दौरान करण ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जाह्नवी से शिखर पहाड़िया के साथ शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल पूछ लिया. इस पर जाह्नवी ने साफ किया कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं और फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, "अगले 2-3 साल तक तो बिल्कुल नहीं." जाह्नवी के इस बयान से साफ है कि वह अभी शादी के बंधन में बंधने के मूड में नहीं हैं. ऐसे में फैंस को उनकी शादी की खबर सुनने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

शो के दौरान करण जौहर ने जाह्नवी के परिवार और दोस्तों की निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आसपास कई ब्रेकअप होने के बावजूद सभी ने एक-दूसरे का साथ बनाए रखा है. करण की इस टिप्पणी को अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर-वेदांग रैना और तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के रिश्तों से जुड़ी चर्चाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है. हालांकि, जाह्नवी ने करण के सवालों का जवाब काफी संभलकर दिया.

Advertisement

हर पल साथ देते हैं शिखर

जाह्नवी और शिखर के रिश्ते की बात करें, तो मुश्किल वक्त में शिखर ने उनका खूब साथ दिया था. जाह्नवी की मां श्रीदेवी के निधन के समय शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे. इसके बावजूद वह जाह्नवी का साथ देने के लिए मुंबई आ गए थे. बताया जाता है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई से करीब आधे सेमेस्टर का ब्रेक लिया था, ताकि जरूरत पड़ने पर जाह्नवी के करीब रह सकें.

इस बारे में जाह्नवी ने बताया था कि ऐसा नहीं था कि शिखर उनसे हर दिन मिलने आते थे, लेकिन उन्होंने मुश्किल दौर में उन्हें मानसिक सहारा दिया. जाह्नवी के मुताबिक, उन्हें काफी समय बाद पता चला कि शिखर अपने एक दोस्त के घर पर इसलिए रह रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा था कि अगर जाह्नवी को उनकी जरूरत पड़ी, तो वह आसपास मौजूद रह सकें.

श्रीदेवी के निधन के बाद का दौर जाह्नवी के लिए बेहद मुश्किल था. उस समय शिखर का उनके करीब रहने और उन्हें सहारा देने का फैसला उनके रिश्ते की अहम बातों में से एक माना जाता है. यही वजह है कि दोनों की बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है. हालांकि, शादी को लेकर जाह्नवी ने फिलहाल साफ कर दिया है कि अगले 2-3 साल तक उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »