फिल्मों में कई बार इंटीमेट सीन की भरमार होती है. कई बार इंटीमेट सीन करते हुए सितारे बहक जाते हैं. हाल ही में प्रिया बापट ने इंटीमेट सीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि इंटीमेट सीन के दौरान उनका को-एक्टर बहक गया था और बार-बार उन्हें Kiss कर रहा था. पर क्या इंटीमेट सीन में सिर्फ एक्टर बहकते हैं और एक्ट्रेस नहीं? असल में ऐसा नहीं है. इंटीमेट सीन फिल्माते हुए सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि कई एक्ट्रेसेस भी बेकाबू हो चुकी हैं.
जर्नलिस्ट का बड़ा दावा
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में एक फेमस एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने इंटीमेट सीन्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनसे पूछा गया कि क्या इंटीमेट सीन में एक्ट्रेस भी बहकती हैं. उन्होंने कहा कि हां. जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा का Kissing सीन खत्म हो गया. लाइट्स बंद हो चुकी थीं. कैमरा ऑफ कर दिया गया था. एक्शन भी बोल दिया. कट भी दिया, लेकिन फिर वो Kiss करते रहे.
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस ने ए फ्लाइंग जट्ट में साथ काम किया था. उस फिल्म में भी Kissing सीन था. किसिंग सीन में दोनों कट बोलने के बाद भी नहीं रुके और Kiss करते रहे. जैकलीन उनको किस करती गईं. करती गईं. करती गईं. उनके लिए कट का कोई मतलब नहीं था.
यही नहीं, जर्नलिस्ट ने कहा कि कंगना रनौत ने भी वीर दास को इतनी बुरी तरह Kiss किया था, वो लंबे समय तक ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल सके. जब वो बुलेट रानी की शूटिंग कर रही थीं, तो एक सीन में कंगना और वीर दास की Kiss की जरूरत थी. कंगना भूल गईं कि सीन खत्म हो गया है और वीर दास को Kiss करती रहीं. बेचारे का लिप काटकर खून निकाल दिया.
उन्होंने ये भी कहा कि कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो ऐसे सीन करते हुए अनकंर्फेटबल हुई हैं. चित्रांगदा सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में इंटीमेट सीन था. ये सीन करते हुए चित्रांगदा बिल्कुल सहज नहीं थीं. विवादों के चलते इस सीन को पर्दे पर नहीं दिखाया गया था.
जर्नलिस्ट का दावा कितना सच है. फिलहाल इस पर कुछ नहीं जा सकता है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क