शादी के 50 साल बाद तलाक! दिमाग हिला देंगी Zee5 की ये फिल्में-सीरीज, IMDb पर भी मचाया गदर

हफ्तेभर के काम के स्ट्रेस और थकान के बाद लोग वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिससे उनका मांइड बिल्कुल फ्रेश हो जाए. अगर आप भी काम से थक गए हैं और कुछ अच्छी सीरीज या मूवी देखकर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए जी5 की बेस्ट फिल्मों और सीरीज का पिटारा लेकर आए हैं.

Advertisement
ZEE5 पर छाईं ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb) ZEE5 पर छाईं ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

वीकेंड आते ही लोग ओटीटी पर अच्छी फिल्मों और वेब सीरीज की सर्च शरू कर देते हैं, लेकिन फैसला नहीं कर पाते कि क्या देखें? तो अब सर्च का बटन दबाना बंद करें. बस पॉपकॉर्न लेकर आराम से बैठ जाएं, क्योंकि इस वीकेंड हम आपके मनोरंजन के लिए जी5 की खास चुनिंदा फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे सकती हैं. 

Advertisement

ZEE5 पर छाईं ये फिल्में और वेब सीरीज

द चार्जशीट: इनोसेंट ऑर गिल्टी?  (The Chargesheet: Innocent or Guilty?)
यह 2020 की एक क्राइम-कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है, जो 80 के दशक के मशहूर नेशनल बैडमिंटन चैंपियन सैयद मोदी की हत्या की सच्ची घटना से प्रेरित है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक मशहूर खिलाड़ी को सरेआम गोली मार दी जाती है. जब सीबीआई जांच शुरू होती है, तो राजनीति, धोखा और सत्ता का एक बड़ा खेल सामने आता है. अगर आपको मर्डर मिस्ट्री और अदालती दांव-पेंच देखना पसंद हैं, तो यह सीरीज आपको पसंद आएगी. सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों के शौकीनों के लिए यह एक परफेक्ट वॉच है. 

कास्ट: अरुणोदय सिंह, शिव पंडित, सिकंदर खेर, त्रिधा चौधरी और सतीश कौशिक

IMDb रेटिंग: 6.8/10 

 

ब्लडी ब्रदर्स (Bloody Brothers) 
यह एक डार्क कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो स्कॉटिश शो 'गिल्ट' का रीमेक है. कहानी जग्गी और दलजीत नाम के दो भाइयों की है. एक रात शादी से लौटते समय उनकी कार से एक बुजुर्ग का एक्सीडेंट हो जाता है. वो अपनी गलती छुपाने के लिए लाश को ठिकाने लगा देते हैं, लेकिन इसके बाद वे झूठ के ऐसे जाल में फंसते जाते हैं जहां से निकलना मुश्किल हो जाता है. थ्रिलर के साथ डार्क ह्यूमर का तड़का इसे काफी मजेदार बनाता है.

Advertisement

कास्ट: जयदीप अहलावत, मोहम्मद जीशान अय्यूब, श्रुति सेठ, टीना देसाई 

IMDb रेटिंग: 6.3/10 

 

तिघी (Tighee)
यह एक इमोशनल मराठी ड्रामा फिल्म है. कहानी दो ऐसी बहनों की है, जो सालों से एक-दूसरे से अलग रह रही थीं. मां की अचानक बीमारी दोनों को फिर से एक छत के नीचे ले आती है. साथ रहते हुए पुरानी यादें ताजा होती हैं, लेकिन तभी मां का दशकों पुराना एक गहरा राज सबके सामने आ जाता है, जो उनकी जिंदगी बदल देता है. यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों, पुराने मनमुटाव और मां-बेटी के खूबसूरत बॉन्ड को दिखाती है. अगर आप भावुक और दिल को छू लेने वाला सिनेमा देखना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें.

कास्ट: नेहा पेंडसे, सोनाली कुलकर्णी, भारती अचरेकर

IMDb रेटिंग:  7.5/10

 

जब खुली किताब (Jab Khuli Kitaab )
यह एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक बुजुर्ग कपल गोपाल और अनुसूया की है. शादी के 50 साल पूरे होने के बाद जब एक पुराना सच सामने आता है, तो दोनों तलाक लेने का फैसला करते हैं. फिल्म बुढ़ापे में प्यार, बिखराव और परिवार के कानूनी और भावनात्मक ड्रामे को मजाकिया और संजीदा ढंग से दिखाती है. यह शादी और रिश्तों का एक नया नजरिया देती है.

कास्ट: पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना और मानसी पारेख

Advertisement

IMDb रेटिंग:  8.0/10

 

Aankhon ki Gustaakhiyan (आंखों की गुस्ताखियां)
रस्किन बॉन्ड की कहानी पर आधारित यह एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. कहानी एक ब्लाइंड संगीतकार और एक थिएटर आर्टिस्ट की है, जो हिमालय की खूबसूरत वादियों में एक ट्रेन के सफर के दौरान मिलते हैं. बिना एक-दूसरे को देखे, सिर्फ बातों और अहसासों से दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है. फिल्म में पहाड़ों की खूबसूरती और शांत माहौल को बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया है.

 

कास्ट: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर 

IMDb रेटिंग:  5.7/10 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement