बाबिल ने शेयर किया पिता इरफान का अनसीन मैसेज, जानिए क्या कहा था

इस बार बाबिल ने सोशल मीडिया पर इरफान खान का एक पुराना मैसेज शेयर किया है. ये वो मैसेज है जो पिछले साल मार्च के महीने में इरफान की तरफ से बाबिल के लिए लिखे गए थे.

Advertisement
इरफान खान संग बाबिल इरफान खान संग बाबिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

एक्टर इरफान खान को गए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनकी याद में अभी भी कई तरह के पोस्ट शेयर किए जाते हैं. कई मौकों पर एक्टर को ट्रिब्यूट दिया जाता है. एक्टर के बेटे बाबिल भी अपने पिता को काफी मिस करते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तरफ से हमेशा अपने पिता के लिए कुछ ना कुछ शेयर किया जाता है. एक बार फिर बाबिल ने अपने पिता के लिए एक पोस्ट शेयर की है.

Advertisement

इरफान खान का अनसीन मैसेज

इस बार बाबिल ने सोशल मीडिया पर इरफान खान का एक पुराना मैसेज शेयर किया है. ये वो मैसेज है जो पिछले साल मार्च के महीने में इरफान की तरफ से बाबिल के लिए लिखे गए थे. उन मैसेज में लिखा है- तुम फोन ले आना साथ में, मैं देख लूंगा. दूसरा मैसेज है- बाबिल जब फ्री हो जाओ मुझे फोन मिलाना. वहीं तीसरा मैसेज है- बाबिल तुरंत कॉल करो, बहुत अर्जेंट है. अब मालूम हो कि ये मैसेज बाबिल ने तब दोबारा देखे जब वे अपने फोन से पुराने मैसेज डिलीट कर रहे थे. अपना फोन खाली करते समय उनकी नजर पिता के इन मैसेज पर पड़ी.

क्यों इमोशनल हुए बाबिल?

बाबिल ने इस बारे में लिखा है- ये तो अलग ही लेवल पर कुछ हो गया जिसे समझाना बहुत मुश्किल है. मैं तो अपने वाट्स ऐप से कुछ डिलीट कर रहा था, तब मेरी नजर इस पर पड़ी. पता नहीं क्यों मैं इस चैट पर जवाब देने वाला था. ऐसा लग रहा था मानो मेरा भाई इधर ही है मेरे साथ. सोशल मीडिया पर जब से बाबिल का ये पोस्ट वायरल हुआ है, तमाम फैन्स खासा इमोशनल हो गए हैं. वो बाबिल का वो दर्द भी समझ पा रहे हैं और उनकी अपने पिता को मिस करने वाली तड़प को भी. इससे पहले भी बाबिल की तरफ से कई बार ऐसे इमोशनल पोस्ट शेयर किए गए हैं.

Advertisement

वैसे हाल ही में बाबिल ने इरफान खान को लेकर एक फनी पोस्ट भी शेयर किया था. पावरी ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए बाबिल ने अपने पिता की ही एक फिल्म का सहारा ले मजेदार पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था- मतलब हंसते-हंसते डाल दिया बस. बाबिल की वो पोस्ट देख सभी हंसने को मजबूर हो गए थे. वो पोस्ट लंबे समय तक ट्रेंड करती भी दिख गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement