पिछले चार साल से डिप्रेशन से लड़ रही हैं आमिर की बेटी इरा, वीडियो शेयर कर कहा ये

हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने वालीं इरा खान ने इस बार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कुछ अलग करने की कोशिश की है. मेंटल हेल्थ डे के मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी का दर्द पूरी दुनिया के साथ शेयर किया है.

Advertisement
आमिर खान की बेटी इरा खान आमिर खान की बेटी इरा खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो को देख सभी फैन्स हैरान और परेशान रह गए हैं. वीडियो के जरिए आमिर की बेटी बता रही हैं कि वे डिप्रेशन से जूझ रही हैं. पिछले चार सालों से वे डिप्रेशन से लड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर इरा का ये वीडियो वायरल हो गया है.

Advertisement

डिप्रेशन में चल रहीं आमिर की बेटी

हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने वालीं इरा खान ने इस बार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कुछ अलग करने की कोशिश की है. मेंटल हेल्थ डे के मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी का दर्द पूरी दुनिया के साथ शेयर किया है. उन्होंने हिम्मत कर सबकुछ बता दिया है. वीडियो में इरा कह रही हैं- हेलो मैं डिप्रेस्ड हूं. पिछले चार साल से. मैं डॉक्टर को दिखा रही हूं. अभी इस समय बेहतर हूं. पिछले काफी टाइम से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाहती थीं. लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. लेकिन अब इस वीडियो के जरिए इरा कह रही है कि वे सभी को अपनी जिंदगी की उस जर्नी पर ले जाने चाहती हैं जहां पर वे डिप्रेशन से वे एक जंग लड़ रही हैं. वीडियो के अंत में वे एक सवाल छोड़ जाती हैं- मेरे पास सबकुछ है फिर मैं डिप्रेस्ड क्यों हूं?

Advertisement

इरा खान के इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं. हर कोई इरा की हिम्मत की तारीफ कर रहा है. अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बोलना आसान नहीं होता है. लेकिन इरा ने ना सिर्फ बोला है बल्कि उन्हें किसी भी तरह की शर्मिंदगी भी नहीं है. वे सभी से यही उम्मीद लगाए बैठी हैं कि हर कोई मेंटल हेल्थ के महत्व को समझ सकेगा.

सोशल मीडिया पर ट्रोल इरा

वैसे हाल ही में इरा खान ने टैटू बनाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में इरा अपने ट्रेनर के हाथ पर टैटू बना रही हैं. उस वीडियो के साथ इरा बता रही हैं कि वे तो टैटू आर्टिस्ट भी बन सकती हैं. वे इसे भी एक करियर की तरह देख रही है. लेकिन उस वीडियो की वजह से आमिर खान की बेटी को ट्रोल होना पड़ गया था. कुछ लोगों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बता दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »