IPL फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का शर्मा, गले में पहनी तुलसी माला, पति विराट जीतेंगे दूसरा कप?

अहमदाबाद में IPL 2026 के फाइनल में अनुष्का शर्मा पहुंच गई हैं. विराट कोहली की टीम बैंगलुरू का गुजरात के साथ मैच होना है. ऐसे में एक्ट्रेस अपने पति को फिर से सपोर्ट करने पहुंची हैं.

Advertisement
पति विराट को अनुष्का का सपोर्ट (Photo: PTI/X @sana81aft) पति विराट को अनुष्का का सपोर्ट (Photo: PTI/X @sana81aft)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

इस समय पूरे देश की नजरें टीवी स्क्रीन्स पर टिकी हुई हैं. IPL 2026 के फाइनल की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सजी हुई है. अधिकतर बॉलीवुड सितारे इस समय वहां मौजूद है, जो अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आएंगे. मगर इस बीच सबकी नजरें अनुष्का शर्मा पर टिकी हुई हैं, जो अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची हैं. 

Advertisement

स्टेडियम में विराट की 'लेडी लक'

अनुष्का को अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया. उनके आसपास काफी सिक्योरिटी थी, जिसकी मदद से वो स्टेडियम के अंदर घुस रही थीं. पैप्स ने उन्हें देखा और कैमरा में कैप्चर किया. इस मोमेंट को देख फैंस भी बड़े खुश हुए. विराट की लेडी लक उनके इस खास दिन पर उनके साथ हैं, इस बात ने फैंस को राहत की सांस दी है.  

स्टेडियम में भी अनुष्का को देखा गया. वो वहां बैंगलुरू की टीम से जुड़ी कुछ महिलाओं के साथ बातें करती देखी गईं. अनुष्का इस दौरान काफी खुश थीं. उनके गले में कंठी माला भी थी, जिसपर कई लोगों की नजर गई. अनुष्का और विराट ने पिछले कुछ सालों में काफी धार्मिक क्रियाओं में हिस्सा लिया है. उन्हें अक्सर वृंदावन प्रेमानंद महाराज के पास देखा जाता है.

Advertisement

कुछ दिनो पहले क्वालिफायर मैच के दौरान अनुष्का की उंगली में जाप वाली मशीन भी देखी गई थी. ये बताता है कि वो अब भगवान में कितना ज्यादा विश्वास रखती हैं. 

क्या विराट को मिलेगा IPL का कप?

विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल रही है. अगर बैंगलुरू ये मैच जीतती है, तो वो लगातार दूसरी बार आईपीएल कप उठाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. ऐसे में इस खास मौके पर अनुष्का भी मौजूद हैं. अगर विराट की टीम जीतेगी, तो अनुष्का भी कप उठाती नजर आएंगीं. हालांकि क्या ऐसा होगा, ये कुछ घंटों में खुद पता चल जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »