फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके भतीजे विदित ओलक की अचानक हुई मौत ने पूरी फैमिली को झकझोर दिया है. हनी सिंह भी काफी परेशान हैं. इंटरनेट पर उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो विदित के पिता से मिलकर इमोशनल हुए.
भावुक हुए हनी सिंह
मुश्किल वक्त में हनी सिंह परिवार का साथ देने जालंधर पहुंचे. वो विदित के रोते-बिलखते परिवार से मिले. वायरल वीडियो में हनी सिंह विदित के घर के बाहर गाड़ी रोकते हैं. उनके चेहरे पर इमोशन साफ दिखे. घर के बाहर काफी लोग मौजूद थे. हनी सिंह सीधे गए और विदित के पिता दिनेश ओलक को गले से लगा लिया. हनी सिंह को गले से लगाकर वो फूट-फूटकर रो पड़े. इस दौरान हनी सिंह भी इमोशनल हुए.
वो अपने आंसू पोछते हुए दिखे. इसके बाद दिनेश उन्हें घर के अंदर लेकर गए. सिंगर ने फैमिली को सांत्वना दी. इस मुश्किल घड़ी में हनी सिंह परिवार का सहारा बने.
विदित की मौत से दुखी हनी सिंह
हनी सिंह ने विदित के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'मेरे लिए ये अंधकार से भरा दशक है. अपने भतीजे को खोने का दर्द बयां नहीं किया जा सकता. पोस्ट में उन्होंने भगवान भोलेनाथ से परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना की थी.
कैसे हुआ विदित का एक्सीडेंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा 1 नवंबर की सुबह पंजाब के जालंधर में हुआ था. विदित अपने दोस्त आरव तलवार के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइंस इलाके में फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी.
विदित, पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे. इस हादसे के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारों ने शोक जताया था. गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और शहनाज गिल समेत कई कलाकारों ने परिवार से मुलाकात की थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क