हनुमान अंश के वायरल 'पार्वती' गाने से चमकी ईरानी हसीना, हिंदू भजन गाकर हुई है बड़ी

फिल्म हनुमान अंश के वायरल 'पार्वती' गाने में ईरान से आई एक्ट्रेस अग्नि अग्यारी ने भी काम किया था, जिन्हें अब एक नई पहचान मिल चुकी है. वो मानती हैं कि उनका भारत से पुर्नजन्म का नाता रहा है, शायद इसलिए उन्हें इतना प्यार मिल रहा है.

Advertisement
ईरानी एक्ट्रेस को मिल रहा जनता का प्यार (Photo: ITGD) ईरानी एक्ट्रेस को मिल रहा जनता का प्यार (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

फिल्म हनुमान अंश में जो भी एक्टर/एक्ट्रेस नजर आया है, उन सबकी फैन फॉलोइंग बढ़ती नजर आई है. फिर चाहे वो एक रोल हो या गाने में उनकी छोटी सी झलक. ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस अग्नि अग्यारी भी इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा थीं. उन्हें पार्वती गाने में देखा गया था, जो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ. इस गाने में छोटी सी झलक से ही उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है.

Advertisement

गाने से छाकर खुश हुईं अग्नि अग्यारी

अग्नि अग्यारी की पॉपुलैरिटी की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने इस गाने को गाया नहीं था, बल्कि सिर्फ इसमें परफॉर्म किया था. मगर तब भी लोगों की नजर उनपर पड़ी, और अब उनके पुराने कामों को भी नोटिस किया जा रहा है. HT से बातचीत में ईरानी एक्ट्रेस अग्नि ने इसपर काफी खुशी जाहिर की है.

उन्होंने कहा- मुझे इस गाने में इसलिए लिया गया क्योंकि मैं हैंडपैन और काहून (क्लैप बॉक्स) जैसे इंस्ट्रूमेंट बजाना जानती हूं. मेकर्स को इस गाने के लिए एक एक्टर से ज्यादा म्यूजिशियन की जरूरत थी और मेरी म्यूजिकल ट्रेनिंग यहां काम आई. यहां तक कि गाने में मैंने अपनी ही साड़ी पहनी थी. मुझे मिल रहा प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं. मेरे पुराने काम को भी अब लोग नोटिस कर रहे हैं. मैं इस मौके के लिए डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और सिंगर-कंपोजर ऋषि पाठक को धन्यवाद देती हूं.

Advertisement

भारत से है पुराना नाता

अग्नि अग्यारी का आगे मानना है कि फिल्म हनुमान से मिली सफलता का कनेक्शन उनका इंडिया से कोई पुराना नाता है. वो कहती हैं- मुझे खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों है, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ तो है जो उन्हें भारत से जोड़ता है. शायद पिछले जन्म का कोई कनेक्शन हो. मेरा जन्म और परवरिश ईरान के तेहरान में हुई है. मैं पारसी परिवार से आती हूं. इसके बावजूद बचपन से ही मेरी इंडियन फिल्मों में काफी दिलचस्पी थी. मुझे बचपन में ओम जय जगदीश हरे भजन बहुत पसंद था. मैंने इस भजन को पर्शियन भाषा में लिख लिया था और अपनी मां के एक स्टूडेंट से मिले सरस्वती माता के फोटो के सामने बैठकर इसे गाया करती थी. मैं दिल से मैं इंडियन ही हूं.

बता दें कि अग्नि अग्यारी पिछले करीब चार साल से भारत में काम कर रही हैं. इस दौरान वो शाहरुख खान, करीना कपूर खान और यामी गौतम के साथ ऐड्स में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो बड़े अच्छे लगते हैं-3 और शो टाइम जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. अग्नि के हाल ही में आए सबसे बड़ा प्रोजेक्ट संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन दो दीवाने शहर में और फिल्म लव लॉटरी रहे हैं. इन फिल्मों में उन्होंने अहम रोल निभाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »