Hanuman Ansh Actor in King: किंग में शाहरुख खान का साथी बना 'हनुमान अंश' एक्टर, गाने में दिखी झलक, हुआ गदगद!

फिल्म हनुमान अंश से सफलता और पहचान पाने वाले एक्टर चंदन आनंद को अब शाहरुख खान की किंग में देखा गया है. फिल्म के गाने तू मिल जाए में उनकी छोटी लेकिन अहम झलक देखने मिली है. किंग में उनका क्या किरदार होगा, इसका भी हिंट मिला है.

Advertisement
किंग में दिखेगा हनुमान अंश एक्टर (Photo: ITGD) किंग में दिखेगा हनुमान अंश एक्टर (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने अपनी फिल्म किंग के पहले गाने तू मिल जाए को रिलीज किया. शाहरुख के फैंस को उनका ये तोहफा बेहद पसंद भी आया. गाने में उनकी और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री नजर आई. लेकिन साथ ही एक ऐसे एक्टर की भी झलक दिखी, जो हाल ही में हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म हनुमान अंश का हिस्सा था. 

Advertisement

किंग में हनुमान अंश वाले राम नंदन भोसले

फिल्म हनुमान अंश में राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन आनंद भी शाहरुख-दीपिका के गाने तू मिल जाए में नजर आए हैं. उनकी एक छोटी लेकिन अहम झलक दिखी है. एक्टर को महज कुछ पल के लिए गाने में लिया गया, लेकिन ये मोमेंट उनके और उनके चाहने वालों के लिए खास बन गया है. 

चंदन आनंद फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथी का रोल निभाते दिखाई दे सकते हैं. गाने में इसका एक हिंट भी मिल रहा है. वो उनके हथियारों की सप्लाई का ध्यान रखते होंगे. शाहरुख उन्हें ग्रीट भी करते दिखे हैं. इससे ये साफ पता चल रहा है कि फिल्म किंग में उनका अहम रोल नजर आने वाला है.

चंदन आनंद ने हनुमान अंश की सफलता के बाद अपने इंटरव्यूज में खुलासा कर दिया था कि वो शाहरुख की किंग में काम कर रहे हैं. उन्होंने सुपरस्टार संग काफी वक्त बिताया है. इसके अलावा वो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर में भी नजर आएंगे. फैंस उनकी तरक्की देखकर काफी खुश भी हुए हैं. अब देखना है कि चंदन आनंद को किंग से और कितना प्यार मिलने वाला है. 

Advertisement

फिल्म हनुमान अंश की बात करें, तो इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. लोगों के प्यार और हनुमान जी के आशीर्वाद से इसे काफी सफलता मिली, जिसका अंजाम ये हुआ कि इसके सभी एक्टर्स भी पॉपुलर हो गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »