'मां के पैर धोकर पी गए वही पानी', गोविंदा के भांजे ने बताई घर की बात, बोले- ठुकरा देते हैं...

गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने मामा को लेकर बड़ी बातें कही हैं. उन्होंने बताया कि एक्टर का मां के साथ रिश्ता कैसा था. वो उन्हें पूजते थे. गोविंदा ने कितनी फिल्में रिजेक्ट की हैं, इस पर उन्होंने खुलासा किया है.

Advertisement
भांजे ने बताई गोविंदा के घर की बात (Photo: X @vinayanand) भांजे ने बताई गोविंदा के घर की बात (Photo: X @vinayanand)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

90s में जहां गोविंदा को उनके फिल्मों और गानों की वजह से सेलिब्रेट किया जाता था. वहीं आज उनकी पर्सनल लाइफ और कॉन्ट्रोवर्सी के लिए खूब चर्चा होती है. खासकर पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों ने उन्हें हेडलाइन्स में ला दिया है. सुनीता ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि गोविंदा अपनी मां से कितना डरते थे. वो उनका कभी नहीं टालते थे. सुनीता भी उन्हें पूजती हैं, क्योंकि अपने रहते उन्होंने गोविंदा को संभाले रखा था. सुनीता की इन बातों पर भांजे और भोजपुरी स्टार विनय आनंद ने भी रिएक्ट किया है. 

Advertisement

मां को पूजते थे गोविंदा

विनय ने अपने मामा के बारे में खुलकर बात की. हिंदी रश पॉडकास्ट में उन्होंने कहा- मैं पूरी जिंदगी गोविंदा से बहुत प्रेरित रहा हूं. सिर्फ मैं ही नहीं, जब वो नंबर वन थे, तब पूरा देश उनसे प्रेरित था. कोई भी सुपरस्टार ऐसा नहीं था जो उन्हें कॉपी न करता हो या उनकी तरह डांस न करता हो. जो लोग डांस नहीं जानते थे, वो भी उनके कारण डांस करने लगे. मैंने उन्हें घर में भी ऐसा ही देखा है. एक बार मेरी दादी (गोविंदा की मां) के जन्मदिन पर जब वो घर आए, तो उन्होंने थाली में उनके पैर धोए और वही पानी पी लिया.

रिजेक्ट किए फिल्म ऑफर्स

विनय ने ये भी कहा कि कई बार वो खुद परेशान हो जाते हैं, क्योंकि गोविंदा कई अच्छे मौके ठुकरा देते हैं. वो बोले- मैं उनके लिए कई फिल्मों के ऑफर लेकर गया, लेकिन उन्होंने नहीं किए. कई इवेंट्स के ऑफर भी लाया, वो भी नहीं माने. उनके अपने कारण होंगे. हमारे बीच 14 साल का फर्क है. वो हमेशा मेरे लिए पिता जैसे रहे हैं. भले ही वो मेरे मामा हैं, लेकिन मैंने कभी उनसे सवाल नहीं किया, कभी ‘क्यों’ नहीं पूछा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- वो जो कहते हैं, मैं बस कहता हूं, ‘ओके सर.’ आज भी मैंने 70 फिल्मों में काम किया है और एक क्षेत्र में सुपरस्टार हूं. मेरे पास नाम, इज्जत सब है, लेकिन उनके सामने आज भी मैं उतना ही सम्मान से पेश आता हूं. मैं वही इंसान हूं जो बचपन में था.

अफेयर पर पूछा सीधा सवाल

इसी बातचीत में विनय ने गोविंदा के कथित अफेयर और सुनीता आहूजा के बयानों पर भी बात की. उन्होंने कहा- मैं उनसे पूछना चाहता था, लेकिन लगा कि उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दूं. वो मेरे मामा हैं और मेरे लिए पिता जैसे हैं. हालांकि बाद में मैंने सीधे पूछ ही लिया. मैंने उनसे पूछा, क्या आपका किसी के साथ अफेयर है? उन्होंने कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.’ जब गोविंदा ने मना किया, तो मैंने उनकी बात मान ली. लेकिन जब मैं मामी के इंटरव्यू देखता हूं, तो थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि हमने हमेशा उन्हें गोविंदा की इज्जत करते देखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »