रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां मुकेश खन्ना ने 67 साल की उम्र में अपनी शादी और पार्टनर को लेकर चुप्पी तोड़ी तो वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी ने अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है.
67 की उम्र में शादी करेंगे 'शक्तिमान', अब तक क्यों रहे कुंवारे? बोले- अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं
क्या आप जानते हैं कि फैंस के फेवरेट 'शक्तिमान' 67 की उम्र में कुंवारे हैं. मगर उन्होंने अब अपनी शादी और पार्टनर को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
यश के साथ इंटीमेट सीन से खुश नहीं कियारा आडवाणी! 'टॉक्सिक' मेकर्स से की हटाने की मांग
नई मां बनीं कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में नजर आएंगी. यह उनकी बेटी साराया मल्होत्रा के जन्म के बाद उनका पहला प्रोजेक्ट है.
श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने यूट्यूबर को किया 'रोस्ट', सोशल मीडिया पर छाईं, यूजर्स बोले- मजा आया
एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पलक तिवारी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की नकल उतार रही हैं. पलक लगातार रणवीर के जैसे अपनी गर्दन हिला रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स काफी इंप्रेस हुए हैं.
पवन सिंह से मिला था धोखा, अब दोबारा रिश्ते में हैं अक्षरा सिंह, बोलीं- बिना प्यार जीवन नहीं
अक्षरा सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बात की, जो एक वक्त पर उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं. कहा कि उनके साथ बिताया वो पल काफी नेगेटिव था.
बहन-जीजा ने रखा राहुल रॉय का ख्याल, घर में दी जगह! हेटर्स पर भड़के एक्टर- बेसहारा नहीं हूं
राहुल रॉय ने हेटर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आर्थिक तंगी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि वो सुरक्षित हैं, बहन के साथ रह रहे हैं और फेक वीडियो पर भरोसा न किया जाए.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क