बहन-जीजा ने रखा राहुल रॉय का ख्याल, घर में दी जगह! हेटर्स पर भड़के एक्टर- बेसहारा नहीं हूं

राहुल रॉय ने हेटर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आर्थिक तंगी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि वो सुरक्षित हैं, बहन के साथ रह रहे हैं और फेक वीडियो पर भरोसा न किया जाए.

Advertisement
‘मैं सड़क पर नहीं हूं’ ट्रोलर्स पर फूटा राहुल रॉय का गुस्सा (Photo: ITG) ‘मैं सड़क पर नहीं हूं’ ट्रोलर्स पर फूटा राहुल रॉय का गुस्सा (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

बॉलीवुड एक आशिकी स्टार राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी कुछ रील्स और वीडियोज को देखकर लोग दावा कर रहे थे कि एक्टर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. उनकी हालत ठीक नहीं है. अब राहुल रॉय ने खुद सामने आकर इन सभी बातों पर सफाई दी है.

Advertisement

आर्थिक तंगी में नहीं राहुल 

राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन हरि मां प्रियंका और जीजा रोमीर सेन के साथ तस्वीर शेयर की और एक लंबा नोट लिखते हुए कहा कि वो पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी बहन प्रियंका रॉय और जीजा रोमीर सेन के साथ रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बहन उन्हें बहुत प्यार करती हैं और वो खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानते हैं.

राहुल ने लिखा- यह संदेश उन लोगों के लिए है जो मुझे ट्रोल करते हैं, नफरत फैलाते हैं और मेरे बारे में फेक वीडियो बनाते हैं. मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और मेरी बहन प्रियंका और जीजा रोमीर मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं.मैं अपनी बहन के घर रहता हूं. मड में हमारा बहुत सुंदर घर है. मेरी बहन मुझे बहुत प्यार करती हैं, इसलिए मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानता हूं.

Advertisement

'मेरा जुड़वा भाई रोहित रॉय कनाडा में रहता है. काम की वजह से मैं उससे करीब 9 सालों से नहीं मिल पाया हूं. मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है. मैं सड़क पर बेसहारा नहीं हूं. सोशल मीडिया पर जो फेक वीडियो चल रहे हैं, वो बिल्कुल गलत हैं. मेरी बहन और जीजा ने मुझे हर चीज दी है, इसलिए कृपया उन्हें परेशान न करें. अब वही लोग मेरे अपने हैं. मुझे साधारण तरीके से रहना और आसान कपड़े पहनना पसंद है, ये मेरी अपनी पसंद है. मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता, ये भी मेरी पसंद है. अगर कभी ऑटो से सफर करता हूं तो इसलिए क्योंकि वो आसान और जल्दी होता है.'

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ किया अलर्ट

राहुल ने साथ ही वायरल हुई रील्स के बारे में भी बात की और लिखा- मैंने जो रील्स बनाई थीं, वो सिर्फ काम का हिस्सा थीं, कोई चालाकी या सहानुभूति पाने के लिए नहीं. मेरे लिए काम, काम होता है. मैं लंबे समय से अच्छे काम का इंतजार कर रहा था, लेकिन जब काम नहीं मिला तो मैं खाली बैठकर खुद को बर्बाद नहीं कर सकता. मुझे अपने निजी कोर्ट केस भी देखने होते हैं.

राहुल ने अलर्ट करते हुए बताया कि कोई उनके नाम पर पैसे तक मांग रहा है. वो लिखते हैं-अगर कोई मेरे नाम पर वीडियो बनाकर कहे कि वो मेरी मदद कर रहा है या मेरे लिए पैसे मांग रहा है, तो कृपया उस पर भरोसा न करें.किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ मेरे ऑफिशियल अकाउंट, मेरी बहन और जीजा पर ही भरोसा करें.

Advertisement

राहुल रॉय ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक किसी न्यूज चैनल, यूट्यूबर या पॉडकास्ट को इंटरव्यू नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें अच्छी फिल्में मिलती हैं तो दर्शक उन्हें फिर बड़े पर्दे पर जरूर देखेंगे. आखिर में राहुल ने लिखा- 'मैं जिंदा हूं.'

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, पिछले दिनों राहुल रॉय की कुछ रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. जहां वो डॉक्टर वनिता घाडगे संग अपने गानों पर डांस करते दिखे थे. यूजर्स ने इन्हें 'क्रिंज' वीडियो करार दिया था. इन वीडियोज के वायरल होने के बाद राहुल ने सफाई देते हुए बताया था कि उनके कुछ पुराने लीगल मैटर्स हैं जिसके तहत उन्हें पैसे लौटाने हैं. इसलिए वो ये रील्स बना रहे हैं. साथ ही यूजर्स से मजाक न उड़ाने की अपील करते हुए कहा था कि- ज्यादा चिंता हो तो जायज काम दिलाएं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement