प्रेमानंद महाराज को लेकर उड़ी अफवाह, भड़कीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ रही अटकलों पर बात की. एक्ट्रेस ने भक्तों से अपील की कि नेगेटिविटी पर ध्यान ना दें. जानिए एक्ट्रेस ने और क्या कहा.

Advertisement
ईशा गुप्ता का फूटा गुस्सा (Photo: Instagram/@egupta) ईशा गुप्ता का फूटा गुस्सा (Photo: Instagram/@egupta)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने वृंदावन के गुरु प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर इंटरनेट पर उड़ रही अफवाहों पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर व्यूज और लाइक्स के भूखे पेजों को जमकर लताड़ लगाई. एक्ट्रेस ने साफ किया कि महाराज जी इस समय पूरी तरह स्वस्थ हैं और यमुना जी के समीप एकांतवास में हैं. 

ईशा गुप्ता का फूटा गुस्सा
शनिवार, 30 मई को ईशा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर उन लोगों को निशाने पर लिया जो सिर्फ चर्चा में आने के लिए झूठ फैला रहे हैं. ईशा ने लिखा, 'राधे राधे. उन सभी सोशल मीडिया पेजों से जो सिर्फ लाइक्स और व्यूज के भूखे हैं, कहना चाहती हूं कि प्रेमानंद जी के बारे में अपनी मनगढ़ंत बातें लिखना और फैलाना बंद करें! वह अभी यमुना जी के पास एकांत में हैं! अगर आप सच में उन पर विश्वास करते हैं, तो बस विश्वास रखें और प्रार्थना करें... प्लीज यह नेगेटिविटी फैलाना बंद करें. राधे राधे.'

Advertisement

गंभीर बीमारी के बीच वायरल हुआ महाराज जी का वीडियो
ईशा गुप्ता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे. आपको बता दें कि देश-विदेश में महाराज जी को सुनने और मानने वाले करोड़ों लोग हैं, जिनमें आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे और बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं. वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका नियमित डायलिसिस भी होता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो संदेश सामने आया, जिसे देख उनके भक्त महाराज की सेहत को लेकर चिंतित होने लगे.

'धमाल 4' में नजर आएंगी ईशा गुप्ता
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता आने वाले दिनों में बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' में एक मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख और अंजलि दिनेश आनंद जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »