जुनैद खान के लिए भारी हुआ सक्सेस का 'एक दिन'! 39 दिन पहले खुली थी बुकिंग, 1 करोड़ ओपनिंग भी मुश्किल

जुनैद खान की दूसरी फिल्म एक दिन, रिलीज से पहले ही मुश्किल में दिख रही है. एडवांस बुकिंग में ठंडा रिस्पॉन्स, रीमेक का टैग और कम अवेयरनेस मिलकर पहले ही दिन से फिल्म के फ्लॉप होने का इशारा दे रहे हैं. आमिर खान ने बेटे की फिल्म खुद प्रोड्यूस की है लेकिन उनका प्रमोशन भी इसे दर्शक नहीं दिला पा रहा.

Advertisement
फ्लॉप ओपनिंग के रास्ते पर जुनैद खान की 'एक दिन'! (Photo: Instagram/@aamirkhanproductions) फ्लॉप ओपनिंग के रास्ते पर जुनैद खान की 'एक दिन'! (Photo: Instagram/@aamirkhanproductions)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

आमिर खान के बेटे जुनैद खान के लिए उस 'एक दिन' की तलाश थोड़ी और लंबी होने वाली है, जिसका इंतजार फिल्म डेब्यू करने वाले हर एक्टर को होता है. हर न्यूकमर चाहता है कि एक बार उसे बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड ओपनिंग मिल जाए ताकि उसका करियर टेक-ऑफ हो सके.

जुनैद की बिग स्क्रीन डेब्यू फिल्म लवयापा (2025) पिछले साल कब आई - कब गई लोगों को पता भी नहीं चला. ऐसे में जनता को उनकी दूसरी फिल्म, एक दिन से बहुत उम्मीदें थीं. मगर शुक्रवार, 1 मई को आ रही एक दिन को एडवांस बुकिंग में मिल रहा रिस्पॉन्स बताता है कि इसका हाल, लवयापा से भी बुरा होने वाला है.

Advertisement

39 दिन पहले खुली थी एक दिन की बुकिंग
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट बताती है कि एक दिन के लिए एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले से खुली हुई थीं. 20 शहरों के थिएटर्स में इस फिल्म के एक-एक शो एडवांस बुकिंग के लिए खुल चुके थे. शुक्रवार को एक दिन रिलीज होनी है और गुरुवार शाम तक इसकी एडवांस बुकिंग में कोई मूवमेंट नहीं नजर आ रहा है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर अगर किसी फिल्म के 1 हजार टिकट भी बीते एक घंटे में बुक होते हैं, तो वो ट्रेंडिंग में नजर आने लगती है. मगर इस प्लेटफॉर्म पर एक दिन ट्रेंडिंग में भी नहीं है.

जनता में नहीं फिल्म में इंटरेस्ट
आमिर खान अपने बेटे की फिल्म प्रमोट करते खूब नजर आए हैं, जिसके प्रोड्यूसर वो खुद ही हैं. एक इवेंट में तो उनके भावुक होकर रोने का वीडियो भी वायरल हुआ. लेकिन जनता में एक दिन की कोई चर्चा नहीं है. आम दर्शकों में इस बात को लेकर कोई अवेयरनेस नहीं नजर आ रही कि शुक्रवार को एक दिन नाम की कोई फिल्म आ रही है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं.

Advertisement

दमदार और नेचुरल एक्टिंग के लिए लोगों की फेवरेट बन चुकीं, साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी रामायण में सीता का रोल कर रही हैं, ये सभी को पता है. लेकिन इस बात पर लोगों का ध्यान भी नहीं है कि साई पल्लवी, एक दिन में जुनैद खान के साथ हिंदी डेब्यू करने जा रही हैं.

हाल ये है कि अनुमानों में एक दिन का ओपनिंग कलेक्शन 50 लाख के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. जुनैद की पहली थिएट्रिकल रिलीज लवयापा ने 75 लाख रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था. अब हाल ये है कि एक दिन ने अगर 50 लाख रुपये भी कमा लिए तो ये पूरी तरह उन दर्शकों की बहादुरी होगी जो खोज-खोज कर नई फिल्में देखते हैं.

'रीमेक' होने का नुकसान भुगत रही एक दिन
सोशल मीडिया पर ये बात खूब पॉपुलर हो चुकी है कि एक दिन, असल में थाई फिल्म वन डे का हिंदी रीमेक है. और 'रीमेक' शब्द तो जैसे लॉकडाउन के बाद दर्शकों के लिए ट्रिगर वर्ड बन चुका है. किसी भी फिल्म के साथ ये शब्द लगते ही जनता का इंटरेस्ट उसमें बिल्कुल गायब हो जाता है. अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स की रीमेक फिल्में भी दर्शक जुटाने में नाकामयाब रही हैं.

Advertisement

जहां सैयारा जैसी फ्रेश लव स्टोरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई जोड़ी के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना चुकी है. वहीं एक रीमेक लव स्टोरी के साथ नई जोड़ी लेकर आना आमिर खान की कंपनी के लिए बहुत बड़ा नुकसान लेकर आने वाला है. ऐसे में जुनैद खान के करियर पर सवाल खड़े होने वाले हैं, जिनके खाते की शुरुआत में ही दो बड़ी फ्लॉप फिल्में जुड़ जाएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement