रियलिटी शो किंग बनेंगे सोहेल खान! 'अलायंस' के बाद सलमान के 'बिग बॉस' में लेंगे एंट्री? बोले- भाई का है

सोहेल खान प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाले हैं. जब उनसे बिग बॉस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

Advertisement
क्या बिग बॉस में दिखेंगे सोहेल खान? (Photo: Screengrab) क्या बिग बॉस में दिखेंगे सोहेल खान? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' ने आते ही सुर्खियों में है. कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के पहले ही एपिसोड ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है. इस शो में बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रहे हैं. सोहेल के इस रियलिटी शो का हिस्सा बनते ही अब हर तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं. हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोहेल खान आने वाले समय में अपने भाई सलमान खान के मशहूर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आएंगे? हाल ही में जब मीडिया ने उनसे सीधे यह सवाल किया, तो सोहेल ने इस पर रिएक्शन दिया.

Advertisement

जब मीडिया ने सोहेल खान से पूछा कि क्या रियलिटी शोज़ में कदम रखने के बाद इन फ्यूचर वे सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में दिखाई दे सकते हैं, तो सोहेल ने हंसते हुए इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस पर पब्लिक का कैसा रिएक्शन होगा और लोग इसे कैसे एक्सेप्ट करेंगे. अगर मैं वहां गया, तो शायद लोग कहेंगे कि 'भाई' का शो है, इसलिए थोड़ा एकतरफा हो रहा है.'

भाई सलमान से जुड़ा डर और जनता की राय
सोहेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक और मजेदार पहलू सामने रखा. उन्होंने कहा, 'बात सिर्फ लोगों के पक्षपात कहने तक ही सीमित नहीं है, इसका उल्टा भी हो सकता है. हो सकता है कि भाई (सलमान खान) मुझ पर कुछ ज्यादा ही बरस पड़ें और बहुत डांट लगाएं! लोग यह भी सोच सकते हैं कि चूंकि मैं उनका भाई हूं, इसलिए मुझे शो में कुछ ज्यादा ही छूट या लिबर्टी मिल रही है. इसलिए वहां जाना एक अलग ही चुनौती होगी.'

Advertisement

रियलिटी शोज़ में सोहेल का नया सफर
'बिग बॉस' की संभावनाओं पर खुलकर बात करने के बाद सोहेल ने अपने मौजूदा सफर पर भी बात की. उन्होंने बताया कि 'अलायंस' उनके करियर का एक नया मोड़ है. उन्होंने कहा, 'किसी भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का यह मेरा पहला एक्सपीरियंस है और यह मेरी शुरुआत है. अगर मुझे इस शो का एक्सपीरियंस अच्छा लगा और चीजें सही रहीं, तो मैं आगे भी इस तरह के शोज में काम करना जारी रखूंगा.'

फिलहाल, सोहेल खान 'अलायंस' में अपने जलवे बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यह देखना वाकई मजेदार होगा कि उनका यह नया सफर दर्शकों को कितना पसंद आता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »