बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने स्क्रीन पर कई बार आदर्श पत्नी और बहू का रोल निभाया है. मगर असल जिंदगी में 48 साल की दिव्या अभी भी सिंगल हैं. अपने नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलकर कहा है कि वे प्यार के लिए तैयार हैं, लेकिन शादी के लिए नहीं.
दिव्या दत्ता को जल्द ही जियो हॉटस्टार की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया' में देखा जाने वाला है. महिलाओं के साथ शादी के बाद होने वाले मैरिटल रेप के जरूरी मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य ये शो रखता है. दिव्या इन दिनों फिल्म का प्रचार करने में व्यस्त हैं. इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर अपनी सोच भी शेयर की. दिव्या ने कहा, 'आपको सही कारणों से शादी करनी चाहिए. गंभीरता से कहूं तो शादी एक इंस्टीट्यूशन है, जिसमें दो लोग साथ-साथ बढ़ते हैं. अगर मुझे वो नहीं मिल रहा, तो मैं शादी नहीं करूंगी.'
दिव्या ने आगे कहा, 'एक उथल-पुथल भरी शादी या परेशान करने वाली शादी से बेहतर है कि मैं खुशी-खुशी सिंगल रहूं. और इसमें क्या गलत है? मुझे लगता है कि मैं उस स्टेज पर हूं जहां मुझे साथी चाहिए, शादी नहीं. ये मेरी चॉइस है, और ये ऐसा ही है.' हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह लाइफ में 'नेवर से नेवर' में विश्वास रखती हैं. उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं, जीवन में मैंने हमेशा सोचा है कि नेवर से नेवर. तो मैं किसी चीज को ना नहीं कह रही. लेकिन अभी के लिए, यही मेरी स्थिति है. मैं इससे बहुत खुश हूं.'
जब भारत के सबसे मशहूर सिंगल शख्स सलमान खान का जिक्र किया गया, तो दिव्या ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है एक सलमान की, और एक मेरी, तो ऐसा हो गया है. मुझे लगता है ऐसी बहुत ऑडियंस है जिनको लगता है 'इसकी शादी करवा देनी चाहिए', पता नहीं क्यों. मैंने इस सवाल का इतनी बार जवाब दिया है. मैं कहना चाहती हूं, 'ठीक है भाई, मेरी शादी करवा दो'.'
सीरीज में दिया बड़ा मैसेज
सीरीज में मैरिटल रेप के मुद्दे पर दिव्या ने कहा, 'ये आपके पार्टनर के सम्मान करने के तरीके के बारे में है. ये ऐसा नहीं है कि आप जानते हैं, जवाब ये जाता है, 'शादी लाइसेंस नहीं है'. आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना होता है. आपको साथ-साथ धीरे-धीरे बढ़ना होता है. कुछ थोपना लाइसेंस्ड नहीं होना चाहिए. और मुझे लगता है जब आप दोस्तों की तरह साथ बढ़ते हैं, वो सबसे अद्भुत चीज है. और हर रिलेशनशिप में बेसिक सम्मान जरूरी है. मुझे लगता है ये जरूरी है, और यही मैं सबको बताना चाहूंगी, कि ये नहीं कहता कि तुम ये मत करो, वो मत करो, शादी में जो चाहिए वो मत करो, लेकिन करने का एक तरीका होता है. सहमति बहुत महत्वपूर्ण है.'
'चिरैया' सीरीज में दिव्या दत्ता के साथ संजय मिश्रा, फैसल राशिद, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और सरिता जोशी ने काम किया है. ये 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.
aajtak.in