'धुरंधर 2' में दाऊद बने एक्टर को नहीं थी खबर, वो निकलेगा 'बड़े साहब', आदित्य धर ने रखा सीक्रेट

फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब कौन हैं, इसपर से पर्दा उठ चुका है. सोशल मीडिया पर उसके वीडियो-फोटो मौजूद हैं. मगर बड़े साहब बने एक्टर का कहना है कि उन्हें अपने रोल का अंदाजा बिल्कुल नहीं था, जबतक फिल्म रिलीज नहीं हुई.

Advertisement
दानिश इकबाल बने धुरंधर के 'बड़े साहब' (Photo: Screengrab) दानिश इकबाल बने धुरंधर के 'बड़े साहब' (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले एक नोट जारी किया था. उन्होंने लोगों से फिल्म देखने के वक्त, स्पॉइलर्स रिवील ना करने की रिक्वेस्ट की थी. मगर सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और बाकियों के लिए फिल्म का सस्पेंस बिगाड़ दिया. 'धुरंधर' पर बन रहे सवाल से पर्दा उठ चुका है. पता चल चुका है कि फिल्म में बड़े साहब दाऊद इब्राहिम है. 

Advertisement

'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का रोल कितना जरूरी है, ये आप फिल्म देखने के बाद खुद जान जाएंगे. इस रोल को एक्टर दानिश इकबाल ने प्ले किया है, जिन्होंने इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद, एक्टर ने अपने वायरल किरदार और उसके इर्द-गिर्द बनी हाइप पर बात की है. 

दाऊद को ही नहीं थी 'बड़े साहब' होने की खबर

टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में दानिश बताते हैं कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका किरदार फिल्म में बड़े साहब का है. वो कहते हैं कि उन्हें ये मालूम था कि वो दाऊद बने हैं, मगर वो 'बड़े साहब' होगा वो नहीं जानते थे. एक्टर ने कहा, 'मैं बता दूं कि ये बड़े साहब की चर्चा कहीं नहीं थी. मेरा मतलब, कुछ महीनों पहले तक मुझे ये बिल्कुल नहीं मालूम था कि मैं बड़े साहब का रोल निभा रहा हूं. मुझे शक था. आदित्य धर कितने सीक्रेटेव थे और उन्होंने कई चीजें अपने पास छिपाकर ही रखीं.'

Advertisement

'लेकिन हां मैं दाऊद बना हूं, इसके बारे में मुझे पूरी जानकारी थी. लेकिन दाऊद ही बड़े साहब निकलेगा, मैं इसके बारे में 100% कॉन्फिडेंट नहीं था. हर कोई सेट पर मुझे दाऊद भाई या साहब कहकर बुला रहा था. मेरे किरदार के बारे में किसी ने मुझसे कुछ नहीं कहा. तो सिर्फ मैं ही अपने सीन्स में बातें कर रहा हूं.'

बात करें फिल्म 'धुरंंधर: द रिवेंज' की, तो इसमें आदित्य धर ने और भी कई सारे सरप्राइज डाले हैं जिसे देखने के लिए जनता थिएटर्स की तरफ दौड़ पड़ी है. फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है. 'धुरंधर 2' हर घंटे धड़ल्ले से टिकट बेच रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »