'धुरंधर 2' से छाए मोना सिंह के ब्रेस्टफ्रेंड गौरव, मगर एक्ट्रेस ने अब तक नहीं देखी फिल्म

'धुरंधर 2' में गौरव गेरा का किरदार आलम, हीरो रणवीर सिंह के किरदार हमजा का दोस्त और सीनियर एजेंट है. गौरव ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी. इस शो में उन्हें एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ देखा गया. मोना सिंह ने गौरव के बड़े पर्दे पर कमबैक को लेकर बात की.

Advertisement
दोस्त गौरव गेरा की सफलता से खुश हैं मोना सिंह (Photo: Instagram/@monajsingh) दोस्त गौरव गेरा की सफलता से खुश हैं मोना सिंह (Photo: Instagram/@monajsingh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा रिलीज के 13 दिनों में ही पार कर लिया है. पिक्चर में कई बढ़िया फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ टीवी के जाने माने चेहरों को भी देखा गया. इन्हीं में से एक हैं गौरव गेरा, जिन्होंने 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में आलम का किरदार निभाया है.

Advertisement

गौरव का किरदार आलम, हीरो रणवीर सिंह के किरदार हमजा का दोस्त और सीनियर एजेंट है. दोनों मिलकर पाकिस्तान में भारत के खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्र का पता लगाकर उनके खिलाफ काम करते हैं. गौरव गेरा को आलम के रूप में देखना फैंस और दर्शकों के लिए सरप्राइज की बात थी. अपनी कॉमेडी और फनी अवतारों के लिए जाने जाने वाले गौरव 'धुरंधर 2' में एकदम अलग लग रहे हैं. उन्हें पहचान पाना भी कई लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था. इसमें ऑडियंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं.

बेस्ट फ्रेंड के लिए खुश हैं मोना

गौरव ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी. इस शो में उन्हें एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ देखा गया. 2003 में आए इस सीरियल के सेट पर मोना और गौरव की दोस्ती हुई थी और आज तक दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बने हुए हैं. अब मोना सिंह ने गौरव के बड़े पर्दे पर कमबैक और सफलता को लेकर बात की है.

Advertisement

उन्होंने न्यूज18 संग बातचीत में कहा, 'वो मुंबई और गुरुग्राम के बीच अक्सर ट्रैवल करते हैं. उसके पेरेंट्स गुरुग्राम में हैं और वो भी मेरी तरह अपने परिवार के बेहद करीब है. उसे वहां रहना भी पसंद है और यहां रहना भी. वो दोनों शहरों के बीच अपने टाइम को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं.' मोना से पूछा गया कि क्या उन्होंने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देखी है? इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने नहीं देखी. लेकिन मैंने पहला पार्ट देखा था और मुझे वो बहुत पसंद आया था. दूसरी फिल्म 4 घंटे की है, तो मुझे अपना दिन इस तरीके से प्लान करना होगा कि मैं फिल्म को देख सकूं.'

गौरव गेरा ने कुछ वक्त पहले बताया था कि जब उन्होंने 'धुरंधर' से अपना स्क्रीन टेस्ट मोना सिंह को दिखाया, तो उन्हें एक्टर को अपना लुक छिपाकर रखने को कहा था. इस बारे में बात करते हुए मोना ने कहा, 'मैंने उन्हें फिल्म से अपना लुक और कैरेक्टर ग्राफ छिपाए रखने को कहा था. मैंने उन्हें उनका एनडीए याद दिलाया और कहा चुपचाप. ये चीजें एक्सपीरिएंस के साथ होता है. लेकिन मुझे उसकी जर्नी पर बहुत गर्व है और इस बात पर भी गर्व है कि उन्होंने इसका इंतजार किया.'

टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की बात करें तो ये 2003 में रिलीज हुआ था. इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया उर्फ जस्सी का रोल निभाया था, जबकि गौरव गेरा उनके बेस्ट फ्रेंड नंदन वर्मा उर्फ नंदू बने थे. दोनों की दोस्ती को 2 दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. आज भी वो एक दूसरे से जुड़े हैं और एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement