Dhamaal 4: हिट फ्रेंचाईजी का फायदा या कॉमेडी ओवरडोज से नुकसान? चौथी बार भी थिएटर्स में होगा 'धमाल'?

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. मगर स्टार्स की भीड़ वाली अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी थिएटर्स में है. 'धमाल 4' को हिट फ्रेंचाईजी से आने का फायदा मिलेगा या इसका नुकसान होगा?

Advertisement
अजय देवगन की 'धमाल 4' हिट होगी या फ्लॉप? (Photo: IMDB) अजय देवगन की 'धमाल 4' हिट होगी या फ्लॉप? (Photo: IMDB)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

धमाल 4 के साथ बॉलीवुड की एक और पॉपुलर कॉमेडी गैंग जनता को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कॉमेडी एक्टर्स को साथ ला रही ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

कॉमेडी की ये मजेदार गैंग 7 साल बाद बड़े पर्दे पर पहुंच रही है, मगर बॉलीवुड के 'स्टार्स की भीड़ के बीच कन्फ्यूजन' स्टाइल वाली कॉमेडी फिल्म, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल पहले से थिएटर्स में है. ऐसे में क्या धमाल 4 के पास बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करने का मौका है?

Advertisement

थिएटर्स में 'धमाल' मचाने वाली कॉमेडी गैंग

मस्ती (2004) बना चुके डायरेक्टर इंद्र कुमार की पहली धमाल फिल्म 2007 में आई थी. अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी के साथ संजय दत्त को मजेदार रोल में लेकर आई ये फिल्म उस साल की सरप्राइज हिट्स में से एक थी. पहली फिल्म की कास्ट के साथ ही 2011 में आया सीक्वल डबल धमाल भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कामयाबी लेकर आया.

मगर 2019 में आया तीसरा पार्ट टोटल धमाल पहले से बड़े स्केल और स्टारकास्ट के साथ आया. अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स की भी फिल्म में एंट्री हुई. टोटल धमाल की कामयाबी अलग लेवल पर गई और 150 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ ये फिल्म बड़ी हिट बनी. इंद्र कुमार ने जहां मस्ती को अपनी एडल्ट फ्रेंचाइजी में बदला है, वहीं धमाल फिल्मों को उन्होंने अभी भी फैमिली फ्रेंडली जोन में ही रखा है.

Advertisement

ट्रेलर को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स, पर सामने हैं बड़े चैलेंज

'धमाल 4' के ट्रेलर पर लोगों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आया था. ऐसे में अजय की फिल्म के पास जनता का सपोर्ट तो हो सकता है, मगर इसके सामने सबसे बड़ी दिक्कत है— वेलकम टू द जंगल.

अक्षय कुमार की ये कॉमेडी फिल्म थिएटर्स में दो हफ्ते पुरानी जरूर हुई है, मगर एक जैसे स्टाइल की फिल्म का पहले से थिएटर्स में होना धमाल 4 के लिए दिक्कत बन सकता है. पिछले हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी की अल्फा भी थिएटर्स में है, हालांकि इसे वीकेंड में फिर जमकर दर्शक मिलने के चांस कम नजर आ रहे हैं.

धमाल 4 को एडवांस बुकिंग में स्लो स्टार्ट मिला है, मगर 'धमाल' का हिट फ्रेंचाइजी फैक्टर और ट्रेलर को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स फिल्म के काम आ सकता है. अगर शुरुआती शोज से जनता का वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो धमाल 4 शुक्रवार को दोपहर बाद से थिएटर्स में अच्छा माहौल बना सकती है.

इस फिल्म के सामने एक नेचुरल समस्या बारिश की भी है, जिसकी वजह से लोग घर से निकलना भी नहीं चाहेंगे. ऐसे में धमाल 4 की सबसे बड़ी ताकत यही होगी कि ये कॉमेडी से दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाए. अगर ऐसा हो गया तो धमाल 4 भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार आंकड़े जुटा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »