रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं. बीते दिनों जब नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ में बनी रामायण का टीजर रिलीज हुआ तो सबकी निगाहें ओरिजनल सीता यानी दीपिका और लक्ष्मण बने सुनील लहरी पर थी. तब दीपिका ने टीजर की तारीफ की थी. लेकिन अब लगता है उनके विचार बदल गए हैं.
दीपिका की पोस्ट वायरल
जिस दीपिका ने टीजर देखकर कहा था कि ये भव्य और रिच लग रहा है. इसे अच्छे से बनाया गया है. वो इस मूवी का इंतजार कर रही हैं. ये रामायण खूबसूरत है. लेकिन 1 हफ्ते बाद दीपिका के विचार बदलते दिख रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने इंस्टा पर रणबीर की रामायण को ट्रोल करते हुए पोस्ट शेयर किया है. वीडियो में रामानंद सागर की रामायण के सीन दिखाकर बताया गया है क्यों 4000 करोड़ खर्च करने पर भी उस रामायण को क्रिएट नहीं किया जा सकता.
वीडियो पर मैसेज लिखा है- रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बना पाएं. वीडियो में अरुण और दीपिका के सीन्स दिखाए गए हैं. उनका कहना है वो रामायण पर बने प्रोजेक्ट में कभी कोई दूसरा रोल नहीं करेंगी. जब नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ में बनी रामायण में अरुण गोविल के राजा दशरथ बनने की न्यूज आई थी, तब दीपिका ने हैरानी जताई थी. हाल ही में आए रामायण के टीजर की उन्होंने तारीफ की थी.
दीपिका ने रणबीर की फिल्म पर उठाए थे सवाल
जून 2024 में इंडिया टुडे/आज तक संग बातचीत में उन्होंने बार-बार रामायण बनने पर खेद जताया था. उनका कहना था इसे नहीं बनाया जाना चाहिए. लोग कंटेंट के साथ गड़बड़ी करते हैं. एक्ट्रेस ने आदिपुरुष मूवी की भी आलोचना की थी. दूसरे एक इंटरव्यू में दीपिका ने अरुण गोविल के मूवी में दशरथ का रोल करने पर हैरानी जताई थी. वहीं रामायण शो में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने रणबीर के राम लुक में मासूमियत की कमी होने की बात की थी.
कैसा था रामायण का टीजर?
रामायण के टीजर को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया था. इसे लोगों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. पब्लिक ने इसे AI रामायण कहकर ट्रोल किया था. यूजर्स का कहना था कि मेकर्स ने 4000 करोड़ सिर्फ वीएफक्स पर खर्चे हैं. इसे ग्रैंड बनाने के चक्कर में इमोशनल अप्रोच को कम किया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क