दिलजीत की 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर में दिखे 'उजैर बलोच', एक झलक देखकर क्रेजी हुए धुरंधर फैन्स

धुरंधर में उजैर बलोच का दमदार रोल निभाने वाले दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में उनका सिर्फ एक छोटा सा सीन है, लेकिन फैन्स ने उसे नोटिस कर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी. इससे साफ है कि धुरंधर ने दानिश को तगड़ी पहचान दिलाई है.

Advertisement
 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर देखकर सरप्राइज हुए फैन्स (Photo: Screengrab) 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर देखकर सरप्राइज हुए फैन्स (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

धुरंधर सिर्फ फिल्म नहीं, एक ऐसा धमाका बनकर आई जिसकी गूंज आने वाले कई सालों तक इंडियन सिनेमा में सुनाई देती रहेगी. इस धमाके में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे नामों का कमाल तो था ही. उजैर बलोच के रोल में नजर आए एक्टर दानिश पंडोर ने भी धुरंधर को दमदार बनाने में पूरा योगदान दिया था.

Advertisement

डेढ़ दशक से नाम बनाने की मेहनत कर रहे दानिश को आदित्य धर की फिल्म ने ऐसी तगड़ी पॉपुलैरिटी दिलाई कि अब लोग उन्हें कहीं भी देखते ही पहचान जाते हैं. मंगलवार को दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर आया है. इस ट्रेलर के सिर्फ एक ही सीन में दानिश दिखे हैं और इतने में ही उनके फैन्स ने ट्रेलर के यूट्यूब वीडियो का कमेंट बॉक्स भरना शुरू कर दिया.

'मैं वापस आऊंगा' में क्या है दानिश का रोल?
आइकॉनिक लव स्टोरीज के लिए पॉपुलर डायरेक्टर इम्तियाज अली अब 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में अधूरी रह गई एक लव स्टोरी है. मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर दिखाता है कि दिलजीत दोसांझ के दादाजी (नसीरुद्दीन शाह) दुनिया छोड़ने के करीब हैं और आखिरी लम्हों में वो अपनी अधूरी लव स्टोरी याद कर रहे हैं.

Advertisement

ट्रेलर के फ्लैशबैक सीन्स में भारत-पाक बंटवारे के बीच सरगोधा (पाकिस्तान) में हुए दंगों का भी एक सीन है, जिसमें बस एक सेकंड के लिए दानिश पंडोर स्क्रीन पर हैं. ट्रेलर देखकर लगता है कि वो शायद किसी ऐसे व्यक्ति के रोल में हैं, जो बंटवारे के समय दंगाइयों की एक टोली का नेता है. यहां देखें ट्रेलर:

'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर यूट्यूब पर आते ही फैन्स ने इम्तियाज और दिलजीत की तारीफ शुरू कर दी. लेकिन इसके साथ जनता ने एक ही सीन में नजर आए दानिश पंडोर का भी जिक्र शुरू कर दिया. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'उजैर बलोच की एंट्री की उम्मीद नहीं थी.' दूसरे ने लिखा, 'दानिश यानी उजैर बलोच को देखकर अच्छा लगा.'

एक यूजर ने तो धुरंधर वाले किरदार के जरिए दानिश के नए रोल के बारे में लिखा, 'रहमान डकैत के साथ आने से पहले का उजैर बलोच!' ये कमेंट तो मजेदार थे ही, लेकिन इनसे ये भी दिखता है कि धुरंधर ने दानिश को कितनी पॉपुलैरिटी दिलाई है.

दानिश की बात करें तो उन्होंने 2011 में टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से एक्टिंग की शुरुआत की थी. बड़े पर्दे पर उनका डेब्यू 2014 में आई बेहद कम चर्चित फिल्म 'W' से हुआ था. धुरंधर से पहले दानिश, विक्की कौशल की छावा में भी नजर आए थे और वो सेक्रेड गेम्स, मत्स्य कांड और 36 डेज जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं.

Advertisement

अब उनके फैन्स उन्हें 'मैं वापस आऊंगा' में देखने का इंतजार करने लगे हैं. 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस ट्रेलर में लोगों को उसी पुराने इम्तियाज अली की झलक मिल रही है, जिसने लव आज कल और जब वी मेट जैसी फिल्में बनाई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement