दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा

पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. मानव तस्करी केस में दलेर मेहंदी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी मानते हुए उनकी दो साल की सजा को बरकरार रखा है. दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
दलेर मेहंदी दलेर मेहंदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

पंजाब से पॉपुलर सिंगर दलेर मेंहदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. गायक को 2018 में मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी. जिसे उन्होंने चुनौती दी थी. अब गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है. 

मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए दलेर मेहंदी

फैसला सुनाने के बाद अदालत में दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया. सिंगर को गिरफ्तार करके मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. फिर वहां से जेल भेजा जाएगा. इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और फिर सजा सुना दी. यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है. मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे. 

Advertisement
दलेर मेहंदी के गिरफ्तार होने की तस्वीर

क्या है मामला?
2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उनपर लोगों को गैर कानूनी रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था. कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी. 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था. इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था. केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं.

दोनों भाई लोगों को विदेश ले जाने के लिए पैसेज मनी के तौर पर 1 करोड़ चार्ज करते थे. लेकिन लोगों की शिकायतों के मुताबिक, डील कभी मैच्योर नहीं हुई और उनका पैसा कभी रीफंड नहीं हुआ था. 2006 में दिल्ली के कनॉट प्लेस में उनके ऑफिस पर छापा मारा गया था. जहां से केस फाइल के दस्तावेज और पैसेज मनी को बरामद किया गया था. 2018 में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर को 2003 के मानव तस्करी मामले में दोषी पाया और 2 साल जेल की सजा सुनाई थी. लेकिन सजा सुनाने के महज 30 मिनट बाद दलेर मेहंदी को कोर्ट ने जमानत दे दी थी. 

Advertisement

दलेर मेहंदी मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी गानों पर लोगों को थिरकने को मजबूर किया है. आज भी लोगों के बीच उनके गाने फेमस हैं. शादी या पार्टी में दलेर मेहंदी के गाने डीजे फ्लोर की शान बढ़ाते हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »