टॉक्सिक रिलेशनशिप्स से टूटी मशहूर हीरोइन, बिन शादी बनेगी मां, करा चुकी है एग्ज फ्रीज

डेजी सिंह, जिन्होंने सलमान खान के साथ जय हो फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, ने शादी न करने का स्पष्ट निर्णय लिया है. 41 वर्ष की डेजी का मानना है कि जीवन में प्यार और पैसा दोनों जरूरी हैं, लेकिन शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है.

Advertisement
डेजी शाह नहीं करना चाहतीं शादी (Photo: Instagram/shahdaisy) डेजी शाह नहीं करना चाहतीं शादी (Photo: Instagram/shahdaisy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

सलमान खान के साथ जय हो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस डेजी सिंह सिंगल रहना पसंद करती हैं. वो 41 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी प्लानिंग में शादी नहीं है. वो बताती हैं कि मुझे मेरी जिंदगी में आदमी की जरूरत नहीं है. डेजी मानती हैं कि इंसान की जिंदगी में प्यार जितना जरूरी है उतना ही पैसा भी है. वो अपने सोच को लेकर बहुत क्लियर है. 

Advertisement

शादी नहीं करना चाहतीं डेजी

डेजी ने हाल ही में फिल्मीज्ञान से अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में जितने मर्द आए उन्हें लगा कि डेजी उनसे शादी करने को राजी हैं लेकिन ऐसा नहीं था. 

डेजी बोलीं- बात पैसों की नहीं हैं क्योंकि मैं खुद अपने लिए अच्छा खासा कमा लेती हूं. बस मैं किसी बड़े लड़के की मां नहीं बन सकती. मेरे पास अपना पैसा है, लेकिन आपको भी उतना कमाना होगा. प्यारी-प्यारी बातें शुरू शुरू में अच्छी लगती हैं. बाद में नहीं. हर दिन कुछ ना कुछ हो रहा है, कोई ना कोई कपल अलग हो रहा है. तो ये बहुत डरावना है. 

एग्ज फ्रीज करा चुकी हैं डेजी

डेजी ने इसी के साथ बताया कि- शादी को लेकर मेरी कोई दूसरी सोच नहीं है. मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया है. मुझे नहीं लगता कि फैमिली बनाने के लिए आपको शादी करने की जरूरत है. मैंने अपने एग्ज फ्रीज किए हैं, तो मैं कभी भी मां बन सकती हूं. अपना बच्चा कर सकती हूं.

Advertisement

मैंने अब तक जिंदगी में जो चाहा है वो मिला है. मैंने अपने घर का सपना देखा था मुझे मिला, परिवार के लिए अच्छी जिंदगी चाही थी वो भी मिला. मैंने दो डॉग्स चाहे थे, मेरे पास एक था अब दो हैं. तो मैं खुश हूं. 

डेजी का नाम कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और रियलिटी स्टार शिव ठाकरे के साथ जुड़ चुका है. हालांकि डेजी ने इनसे हमेशा इनकार किया है. डेजी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. लेकिन एक बार बिना नाम लिए उन्होंने कहा था कि उनके सभी पास्ट रिलेशनशिप्स काफी टॉक्सिक रहे हैं. एक ने तो उन्हें बाकी मेल कोस्टार्स संग काम करने तक से मना किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement