पसलियां-हड्डियां टूटीं, फिल्ममेकर अनिक दत्ता के डैमेज हुए इंटरनल ऑर्गन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की बुधवार को कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क इलाके में कथित तौर पर छत से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस इस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Advertisement
 अनिक दत्ता की पीएम रिपोर्ट आई (Photo: Screengrab) अनिक दत्ता की पीएम रिपोर्ट आई (Photo: Screengrab)

तपस सेनगुप्ता

  • नई दिल्ल,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

बंगाली सिनेमा के जाने-माने और बेहद बेबाक फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार दोपहर को वह अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में ढाकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसी बीच देर शाम फिल्ममेकर की प्रारंभिक पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट सामने आ गई है.

Advertisement

पीएम रिपोर्ट में क्या?
प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छत से नीचे गिरने की वजह से अनिक दत्ता के शरीर के ऊपरी हिस्से पर सबसे ज्यादा और जानलेवा असर पड़ा. ऊंचाई से सीधे जमीन पर टकराने के कारण उनकी खोपड़ी (स्कल) में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था. इसके साथ ही, उनकी रीढ़ की हड्डी में भी एक या दो नहीं, बल्कि कई जगह से फ्रैक्चर (मल्टीपल फ्रैक्चर्स) होने की बात सामने आई है. 

शरीर की पसलियां और पेल्विक बोन भी टूटीं
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस दर्दनाक हादसे में फिल्ममेकर के शरीर का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं रह पाया था. जमीन पर जोर से गिरने के इंपैक्ट की वजह से उनके सीने की सभी पसलियां टूट गईं. इतना ही नहीं, उनके शरीर के निचले हिस्से यानी पेल्विक बोन (कमर की हड्डी) और बाएं हाथ में भी गंभीर फ्रैक्चर पाया गया है.

Advertisement

अंदरूनी अंगों को पहुंची भारी चोट, दिल और फेफड़े फटे
हड्डियों के टूटने के अलावा, इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली और डराने वाली बात सामने आई है, वह है उनके अंदरूनी अंगों (इंटरनल ऑर्गन्स) को पहुंचा नुकसान. ऊंचाई से गिरने के भारी दबाव के कारण अनिक दत्ता के दोनों फेफड़े, लिवर, किडनी और यहां तक कि उनका दिल भी अंदरूनी तौर पर फट गया था. अंगों के इस तरह डैमेज होने की वजह से शरीर के भीतर बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग शुरू हो गई थी. जिस वजह से डॉक्टर भी कुछ नहीं कर सके.

शरीर पर चोट के निशान
पोस्टमार्टम के शुरुआती रिपोर्ट में यह भी देखा गया है कि सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उनके पूरे दिमाग में 'सबड्यूरल हेमरेज' यानी बड़े पैमाने पर खून का जमाव हो गया था. इसके साथ ही, अनिक दत्ता के पूरे शरीर पर अलग-अलग हिस्सों में कई खरोंच और रगड़ के निशान भी मिले हैं. पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स अब इस प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कड़ाई से जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे के समय की असल परिस्थितियों का ठीक-ठीक पता लगाया जा सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »