क्रिकेटर केएल राहुल संग अथिया शेट्टी ने शेयर की स्टाइलिश फोटो, वायरल

एक फोटो में वो केएल राहुल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तो दूसरे फोटो में अथिया अपने चश्मे फ्लॉन्ट कर रही हैं. ये फोटोज एक ब्रांड शूट की हैं. तस्वीर में केएल राहुल ब्लैक ब्लैजर और व्हाइट हाईनेक पहने डैशिंग लग रहे हैं. वहीं अथिया ने डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हैं. न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में अथिया खूबसूरत लग रही हैं.

Advertisement
केएल राहुल और अथिया (Photo Credit- Numiparis/athiyashetty) केएल राहुल और अथिया (Photo Credit- Numiparis/athiyashetty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल के रिलेशन में होने की खबरें काफी समय से चल रही है. हालांकि, दोनों ने कभी भी डेटिंग की खबरों को कंफर्म नही किया. राहुल और अथिया की अक्सर फोटो वायरल होती हैं. दोनों भी एक दूसरे की फोटोज शेयर करते रहते हैं. अब बुधवार को अथिया ने दो फोटोज शेयर की हैं. 

Advertisement

केएल राहुल संग अथिया ने शेयर की फोटो

एक फोटो में वो केएल राहुल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तो दूसरे फोटो में अथिया अपने चश्मे को फ्लॉन्ट कर रही हैं. ये फोटोज एक ब्रांड शूट की हैं. तस्वीर में केएल राहुल ब्लैक ब्लैजर और व्हाइट हाईनेक पहने डैशिंग लग रहे हैं. वहीं अथिया ने डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हैं. न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में अथिया खूबसूरत लग रही हैं. 


बता दें कि केएल राहुल इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए इंग्लैंड में हैं. हाल ही में अथिया ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिससे ये अटकलें लगने लगी थी कि अथिया केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं. क्योंकि केएल राहुल ने भी कुछ फोटोज शेयर की थी और दोनों की तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा दिख रहा था. 

Advertisement



वर्क फ्रंट पर अथ‍िया शेट्टी को पिछली बार मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में देखा गया था. इस फिल्म में वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. इससे पहले अथ‍िया मुबारकां, नवाबजादे और हीरो में दिख चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement