प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले चुके सिंगर अरिजीत सिंह साल 2027 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने वाले हैं. उन्होंने कुछ ही समय पहले अपना इंडिया टूर का ऐलान किया, जिसमें वो हर बड़े शहर में जाकर अपना कॉन्सर्ट करेंगे. आज अरिजीत ने अपने कॉन्सर्ट की जनरल सेल शुरू कर दी है.
अरिजीत इस टूर के जरिए अपने म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे. ये टूर जनवरी से मई 2027 के बीच होगा. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत 9 शहरों में ये शो होना है, जिसकी टिकट सेल अब शुरू हो गई है. अरिजीत सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट 20 फरवरी 2027 को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा. लेकिन इस कॉन्सर्ट की टिकटों की कीमतें ऐसी हैं कि देखकर आप हैरान हो जाएंगे. यहां सबसे सस्ती टिकट 3,999 रुपये की है, जबकि सबसे महंगे पैकेज की कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है.
अरिजीत सिंह के शो की सबसे महंगी टिकट
अरिजीत के कॉन्सर्ट का सबसे महंगा पैकेज द रेजिडेंस टेबल है. इसकी कीमत 11,80,000 रुपये है. इस पैकेज में 15 लोग एक साथ कॉन्सर्ट का मजा ले सकते हैं. यानी ये पैकेज उन लोगों के लिए है, जो दोस्तों या परिवार के साथ VIP तरीके से कॉन्सर्ट देखना चाहते हैं.
इस पैकेज में बैठने के लिए टेबल, वेलकम ड्रिंक्स, अलग से बॉटल सर्विस, खास तरह का खाना, अलग टॉयलेट, जल्दी एंट्री और एग्जिट की सुविधा और पार्किंग शामिल है. इसके अलावा मेहमानों को खास गिफ्ट्स और एक लैमिनेट कार्ड के साथ लैनयार्ड भी मिलेगा.
जानकारी के मुताबिक, वेलकम ड्रिंक्स पैकेज में 5 प्रीमियम बोतलें, 2 लग्जरी बोतलें, 36 बीयर और 36 मिक्सर शामिल हैं. इस टिकट की कीमत की तुलना नया-नया लॉन्च हुआ आईफोन डुओ से भी की हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक आईफोन डुओ की कीमत 2,99,900 रुपये है. यानी 11.80 लाख रुपये में करीब तीन आईफोन डुओ खरीदे जा सकते हैं.
अरिजीत के शो की औसतन टिकट प्राइज
वैसे अरिजीत के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए अलग-अलग कैटेगरी में टिकट उपलब्ध हैं. इनमें सिल्वर टिकट 3,999 रुपये से शुरू है. इसमें स्टैंडिंग जोन में एक इंसान को एंट्री मिलेगी. तीसरे फेज में इसकी कीमत 4,999 रुपये है. गोल्ड टिकट की कीमत 7,499 रुपये, प्लैटिनम राइट/लेफ्ट: 9,999 रुपये से 17,499 रुपये तक. फिलहाल ये प्राइज मुंबई के अलावा हर कॉन्सर्ट का है या नहीं, इसकी जानकारी सामने आनी बाकी है.
कब और कहां होंगे अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट?
अरिजीत सिंह का इंडिया टूर 9 जनवरी 2027 को अहमदाबाद से शुरू होगा. इसके बाद वो 23 जनवरी को चंडीगढ, 7 फरवरी को जयपुर, 20 फरवरी को मुंबई, 13 मार्च को बेंगलुरु और 27 मार्च को नई दिल्ली में परफॉर्म करेंगे. प्लेबैंक सिंगिंग से ब्रेक लेने के बाद, अरिजीत के फैंस के लिए ये एक सुनहरा मौका है. वो बेशक अपने फेवरेट सिंगिंग स्टार को लाइव सुनने के लिए भीड़ लगाकर पहुंचने वाले हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क