बचपन के दोस्त हैं अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी, एक ही स्कूल से की है पढ़ाई

फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने बाकी दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रही हैं. एक फोटो कैफे के बाहर की है तो दूसरी तस्वीर किसी फंक्शन की. ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. अनुष्का और साक्षी की इन फोटोज को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये उनके स्कूल डेज की तस्वीर है.

Advertisement
साक्षी धोनी-अनुष्का शर्मा साक्षी धोनी-अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 16 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के अलावा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्क‍ि क्रिकेट क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी उनका मिलना-जुलना होता रहता है. वहीं दूसरी ओर इंड‍ियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी काफी पॉपुलर हैं. अब अनुष्का और साक्षी की एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने बाकी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. एक फोटो कैफे के बाहर की है तो दूसरी तस्वीर किसी फंक्शन की. ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. अनुष्का और साक्षी की इन फोटोज को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये उनके स्कूल डेज की तस्वीर है. वैसे फैंस का यह अंदाजा बिल्कुल सही है. दोनों ने एक समय असम में साथ में पढ़ाई की थी. 

एक ही स्कूल से हुई है दोनों सेलेब्स की पढ़ाई 

2013 में एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का ने साक्षी को पहले से जानने का खुलासा किया था. दरअसल, अनुष्का शर्मा के प‍िताजी रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा, की उन दिनों असम में पोस्ट‍िंग थी. असम में रहने के दौरान, अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं, जहां से साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की. इवेंट लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह और साक्षी, असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ने जाते थे. 

Advertisement

कॉलेज के मनचले लेक्चरर ने भेजे अभद्र मैसेज तो साउथ की इस सिंगर ने लगा दी क्लास

अनुष्का कहती हैं-  'साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं. जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने बोला वाव...उसने अपने स्कूल का नाम बताया जहां मैंने भी अपनी पढ़ाई की है. उसके बाद मुझे साक्षी की वो तस्वीर मिली जिसमें वो परी की तरह सजी हुई हैं और मैं घाघरा पहने अपनी फेवरेट स्टार माधुरी दीक्ष‍ित की तरह ड्रेस्ड हूं. साक्षी बहुत ही फनी है'. 

माधुरी दीक्षित के फैन की दीवानगी, एक्ट्रेस की शादी में निकाली बारात, लोगों को दी दावत

साक्षी ने कर‍ियर के तौर पर इसे चुना 

खैर, सालों बाद अब उनकी ये तस्वीर एक बार फिर सोशल मीड‍िया पर छाई हुई है. स्कूलिंग के बाद दोनों ने अपना अलग कर‍ियर चुना और जिंदगी में आगे बढ़े. अनुष्का शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री और साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में अपनी राह बनाई.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »