स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन का देशवासियों को तोहफा, रिलीज करेंगे देशभक्ति से भरा गाना

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वो इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को सभी देशवासियों के लिए एक गाना रिलीज करेंगे.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST
  • अमिताभ बच्चन स्वतंत्रता दिवस पर गाना रिलीज करेंगे
  • फैंस को अमिताभ बच्चन का इंतजार
  • गायकी के भी शौकीन हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ऐसे महानायक हैं, जिनकी एक्टिंग से लेकर स्टाइल, चार्म और पर्सनालिटी की दुनिया दीवानी है. सिर्फ देश के लोग ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनको फॉलो किया जाता है. बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन हर चीज में अव्वल हैं. यहां तक कि महनायक अमिताभ बच्चन का गायकी में भी कोई जवाब नहीं है. वे देश के हर छोटे-बड़े मुद्दे को लेकर एक्टिव रहते हैं. वहीं अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशवासियों के लिए अमिताभ बच्चन एक खास गाना लेकर आ रहे हैं.  

Advertisement

इस दिन रिलीज होगा अमिताभ बच्चन का गाना

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वो इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को सभी देशवासियों के लिए एक गाना रिलीज करेंगे. अमिताभ बच्चन ने लिखा, "ना हारे थे, ना हारे हैं... #HumHindustani. आप सभी को डेडिकेडेट एक गाना, हम सभी की तरफ से. इस स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर 13 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है." 

The Kapil Sharma Show के सेट की सामने आईं फोटोज, ATM से लेकर 10 स्टार ढाबा है शामिल 

 

ये सेलेब्स होंगे गाने का हिस्सा
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट के साथ 10 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, "आज पूरा भारत ये कहना चाह रहा है." इसमें गाने का एक पोस्टर भी है, जिसमें हमारे देश के तिरंगे के केसरिया और हरे रंग के बीच सेलेब्स के फोटो नजर आ रहे हैं. इनमें अमिताभ बच्चन के अलावा लता मंगेशकर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, कैलाश खेर, श्रुति हासन, अल्का याग्निक समेत कई अन्य स्टार्स दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

अमिताभ बच्चन ने मीराबाई से की एथलीट मीराबई चनू की तुलना, PHOTO शेयर कर दी बधाई 

देशभक्ति से लबरेज होगा गाना!
अमिताभ बच्चन का पोस्ट देखकर कहा जा सकता है कि इस गाने का टाइटल 'ना हारे थे, ना हारे हैं...हम हिंदुस्तानी' ही होने वाला है. ये गाना देशभक्ति की भावना से भरा होगा. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर महज 30 मिनट के अंदर 3 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोग काफी एक्साइटेड हैं और अब इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »