'कोई हीरोइन काम नहीं करेगी', लंबी हाइट-लुक्स पर अमिताभ बच्चन ने सुने ताने, इंडस्ट्री में झेला रिजेक्शन

अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके लुक्स और लंबाई को लेकर प्रोड्यूसर्स ने उन्हें रिजेक्ट किया था.

Advertisement
अमिताभ बच्चन ने झेला था रिजेक्शन (Credit: Tumblr/AmitabhBachchan) अमिताभ बच्चन ने झेला था रिजेक्शन (Credit: Tumblr/AmitabhBachchan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है. लेकिन इस उपाधि को पाने के लिए उन्होंने सालों स्ट्रगल किया है. एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया था. उनके फिजीकल लुक्स पर भी कमेंट किए गए थे. अपने अपीयरेंस की वजह से उनके लिए काम पाना मुश्किल हो गया था.

Advertisement

अमिताभ बच्चन का खुलासा
क्विज शो में एक कंटेस्टेंट संग बात करते हुए बिग बी ने पुराने दिनों को याद किया. हुआ यूं कि कंटेस्टेंट ने अमिताभ के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और sideburns यानी कान के पास के बालों को लेकर सवाल किया. अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए बिग बी बोले- शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों पर हमें बोलते थे. कहते थे हमारी हाईट लंबी है तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी. दूसरा ये कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है. उस कमी को पूरा करने के लिए मैंने बाल बढ़ाए. बालों को कनपट्टी तक उगाया जिससे चेहरा भरा हुआ सा लगे.

आज सबसे मजेदार बात ये है अमिताभ की यही लंबी हाइट और हेयरस्टाइल उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है. वो बात अलग है शुरुआती दिनों में इन्हीं चीजों को लेकर उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था. 

Advertisement

बात करें बिग बी के करियर की तो, उन्होंने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी शुरुआती फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया था. ना ही अमिताभ को वो फेम मिल पाया, जिसकी हर कोई कल्पना करता है. फिर 1973 में आई मूवी जंजीर ने उनके करियर को ऐसा मोड़ दिया कि वो रातोंरात बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए. जंजीर के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इंडस्ट्री में उनकी एंग्री यंगमैन की इमेज बनी. उन्होंने दीवार, शोले, अमर अकबर एंथनी, डॉन जैसी फिल्मों में काम किया. इंडस्ट्री की सभी बड़ी हीरोइनों संग उन्होंने स्क्रीन शेयर किया. 

अमिताभ जल्द 84 साल के होने वाले हैं. आज भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. बिग बी को फैंस इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 को होस्ट करते हुए देख रहे हैं. शो में वो अपने करियर से जुड़े किस्से अक्सर फैंस के साथ शेयर करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »