अलका याग्निक को चलने में हुई दिक्कत? व्हील चेयर पर बैठने की बताई वजह, PM मोदी का किया शुक्रिया

अलका याग्निक को पद्म सम्मान लेने के बाद व्हील चेयर पर देखा गया था. सिंगर को इस हाल में देखकर फैंस परेशान हो गए. अलका ने अब फैंस को व्हील चेयर पर बैठने की वजह बताई है.

Advertisement
व्हील चेयर पर क्यों बैठी थीं अलका? (Photo: Screengrab) व्हील चेयर पर क्यों बैठी थीं अलका? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

लेजेंडरी सिंगर अलका याग्निक को मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया है. वो सहारा लेते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास गईं और अवॉर्ड लिया. अवॉर्ड सेरेमनी खत्म होने के बाद अलका को व्हील चेयर पर बैठे हुए देखा गया. सिंगर को इस हाल में देखकर फैंस का दिल टूट गया. अलका की चिंता में लोगों के कमेंट्स की भरमार होने लगी. फैंस को यूं परेशान देखकर अलका ने बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है, क्यों वो व्हील चेयर पर थीं.

Advertisement

अलका ने तोड़ी चुप्पी
सिंगर ने फैंस को परेशान ना होने को कहा है. इंस्टा पर शेयर किए गए पोस्ट में वो लिखती हैं- आपके प्यार, चिंता और अनगिनत शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया. सेरेमनी से जुड़े मेरे एक वीडियो पर लोगों को चिंता जाहिर करते हुए देखा, मैं सभी को ये बताना चाहूंगी कि मैं बिल्कुल ठीक हूं. अपनी रिकवरी की ओर पॉजिटिविटी के साथ बढ़ रही हूं. 

''पद्म सम्मान के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बहुत थक गई थी. इसलिए बाहर जाते वक्त व्हीलचेयर की मांग की थी. प्लीज आप लोग परेशान ना हों. मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. आप सभी की दुआओं और सपोर्ट की आभारी रहूंगी. आपकी प्रार्थनाओं से मुझे मजबूती मिली है. पद्म सम्मान के लिए मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं.''

Advertisement

क्या हुआ है अलका याग्निक को?'
पद्म भूषण सम्मान पाने के बाद अलका ने इंस्टा पोस्ट शेयर कर बताया क्यों वो लाइमलाइट से इन दिनों दूर हैं. सिंगर के मुताबिक, वो स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही हैं. इसलिए 2 साल से सुर्खियों से दूर हैं. 2024 में अलका ने फैंस को अपनी रेयर बीमारी की जानकारी दी थी.

एक पोस्ट के जरिए अलका ने खुलासा किया कि उन्हें सेंसोरेनल हियरिंग लॉस (SNHL) नामक बीमारी है. जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ा. इस बीमारी की वजह से सिंगर का प्रोफेशनल करियर भी प्रभावित हुआ है. अलका का आखिरी रिकॉर्ड किया गाना मूवी अमर सिंह चमकीला में था. इसके बाद से उनका कोई गाना रिलीज नहीं हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »