समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपने सीजन 2 के साथ लौटने वाला है. कुछ वक्त पहले समय रैना ने इस शो को लेकर अपने वीडियो में बात की थी. इसके बाद उनके दोस्त बलराज सिंह घई ने भी इशारा किया था कि शो वापस लौटेगा. अब सोशल मीडिया पर इसकी शूटिंग की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है.
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के सेट पर आलिया भट्ट और शरवरी नजर आ रही हैं. शो से लीक हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें एक्ट्रेसेज को पैनल पर बालराज सिंह घई और आशीष सोलंकी के साथ बैठे देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि आलिया और शरवरी यहां अपनी आने वाले फिल्म 'अल्फा' को प्रमोट करने पहुंची हैं. यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि विवाद के कई महीनों बाद शो वापस लौट रहा है.
समय रैना के शो को लेकर हुआ विवाद
कुछ महीने पहले शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब के बीच भद्दी टिप्पणी की थी. इसके बाद शो समेत समय, रणवीर और अन्य पैनल मेंबर्स की भारी आलोचना हुई. इस टिप्पणी ने बड़े पैमाने पर जनता समेत राजनेताओं में आक्रोश पैदा किया और एपिसोड से जुड़े कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई. इस विवाद का असर कॉमेडियन अशीष चंचलानी, इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह पर भी पड़ा था. उन सभी के खिलाफ भी कई FIR दर्ज हुईं. इसके बाद समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे.
कब आएगी फिल्म अल्फा?
आलिया और शरवरी स्टारर 'अल्फा', यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है. इसकी रिलीज पहले क्रिसमस 2025 से टाल दी गई थी ताकि विजुअल इफेक्ट्स पर और काम किया जा सके. कई देरी के बाद अब फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन शिव रावैल कर रहे हैं और इसमें बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क